लाइव न्यूज़ :

केवल कीवी ही नहीं बल्कि उसका छिलका भी सेहत के लिए है खूब लाभदायक, जानें इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में और इसके खाने के फायदे

By आजाद खान | Updated: March 7, 2023 17:28 IST

एक्सपर्ट्स की माने तो कीवी के छिलके दो प्रमुख एंटीऑक्सिडेंट्स का एक अच्छा सोर्स होता है। यही नहीं इसमें 50 फीसदी फाइबर भी मौजूद होता है। यही कारण है कि जानकारों द्वारा इसके खाने की सलाह दी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देकीवी फल की तरह कीवी के छिलके भी सेहत के लिए काफी लाभदायक होते है। इसमें भारी मात्रा में फाइबर, फोलेट और विटामिन ई पाई जाती है। ये गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।

Kiwi Peels Health Benefits:सेहत के लिए कीवी काफी फायदेमंद होता है, ये तो सभी जानते है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप कीवी के छिलके को भी खा सकते है। जी हां, जानकारों का कहना है कि जिस तरीके से हम सेब के छिलके को खा सकते है, उसी तरीके से आप कीवी के भी छिलके खा सकते है। कीवी फल की तरह इसके छिलके भी खाने से शरीर को कई लाभ मिलते है और हम फिट भी रहते है। 

ऐसे में आइए जानते है कि कीवी की तरह कीवी के छिलके खाने से हमें क्या-क्या फायदे मिलते है और इससे कौन से ऐसे जरूरी पोषख तत्व पाए जाते है। आइए एक-एक करके इसे जान लेते है। 

कीवी के छिलके में क्या पाए जाते है

जानकारों की माने तो कीवी के छिलके में फाइबर, फोलेट और विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाई जाती है। उनके अनुसार, इसके छिलके में 50 फीसदी फाइबर पाया जाता है जो शरीर के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। एकस्पर्ट्स का कहना है कि कीवी के छिलके लोगों के लिए काफी अच्छे और सुरक्षित होते है, ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें दो प्रमुख एंटीऑक्सिडेंट्स का एक अच्छा सोर्स होता है-पहला विटामिन सी और फिर विटामिन ई। 

यही नहीं इन सब के अलावा इसमें फ्लेवोनोइड्स, इनसॉल्यूबल फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीएलर्जेनिक कंपाउंड्स भी पाए जाते है जो शरीर के ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है। यही कारण है कि कीवी के फल की तरह इसके छिलके को भी खाने की सलाह दी जाती है। 

कीवी के छिलके के फायदे

ऐसे तो कीवी के फल की तरह इसके छिलके के भी सेवन के कई फायदे है लेकिन इसके कुछ खास फायदे नीचे गिना दिए गए है। आइए एक-एक करके इसके फायदे को जान लेते है। जानकारों के अनुसार, जो कोई भी कीवी के छिलके को खाता है, इससे उसके दिल को फायदा पहुंचता है और उसे कब्ज की शिकायत नहीं होती है। 

यही नहीं यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है और उन्हें खाने की सलाह दी जाती है। इसके साथ इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है जिससे आपके शरीर को भरपूर ताकत और एनर्जी मिलती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब