लाइव न्यूज़ :

वीकेंड के बाद सोमवार को नहीं, इस दिन होते हैं आप सबसे ज्यादा उदास

By उस्मान | Updated: August 27, 2018 11:27 IST

अगर आप भी ऐसा सोचते हैं कि सोमवार हफ्ते का सबसे डिप्रेसिंग दिन होता है, तो आप गलत हैं। एक रिसर्च में पाया गया है कि सोमवार नहीं बल्कि ये दिन होता है सबसे डिप्रेसिंग दिन होता है।

Open in App

आप स्टूडेंट्स हों या वर्किंग पीपल, आपने हमेशा नोटिस किया होगा कि जैसे-जैसे संडे यानी रविवार की शाम ढलती है, आपकी टेंशन बढ़ने लगती है। आपके दिमाग में यह विचार आने लगता है कि अगला दिन मंडे यानी सोमवार है और आपके सिर पर फिर काम या पढ़ाई का बोझ आ जाएगा। इसमें कोई शक नहीं है कि छुट्टी के दो दिन शनिवार और इतवार सभी को अच्छे लगते हैं और इनके खत्म होते ही आपको उदासी होने लगती है। शायद यही वजह है कि बहुत से लोग सोमवार को सबसे डिप्रेसिंग दिन मानते हैं। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं कि सोमवार हफ्ते का सबसे डिप्रेसिंग दिन होता है, तो आप गलत हैं। एक रिसर्च में पाया गया है कि सोमवार नहीं बल्कि मंगलवार हफ्ते का सबसे डिप्रेसिंग दिन होता है। चलिए जानते हैं कैसे-    

मंगलवार क्यों है सबसे डिप्रेसिंग दिन? लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स की एक रिसर्च के अनुसार, मंगलवार हफ्ते का सबसे डिप्रेसिंग दिन होता है और इस दिन आपको सबसे ज्यादा निराशा और उदासी महसूस होती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, बहुत से लोगों के लिए सोमवार को वीकेंड पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ होता है। दरअसल उनके दिमाग में वीकेंड के अगले दिन तक मौज-मस्ती की यादें तरोताजा रहती हैं और इसीलिए मंगलवार आते-आते लोग ज्यादा दुखी और अवसाद महसूस करने लगते हैं क्योंकि अगला वीकेंड आने में 3 दिन का वक्त बाकी होता है।

 क्या कहती है रिसर्च इस रिसर्च के लिए शोधकर्ताओं ने एक मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया और करीब 2 महीने तक स्टडी में शामिल 22 हजार प्रतिभागियों के मूड पर नजर रखी। स्टडी में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को दिनभर में 2 बार मेसेज भेजकर यह पूछा जाता था कि आज वे कहां हैं, कैसा महसूस कर रहे हैं, क्या कर रहे हैं और किन लोगों के साथ हैं? इस स्टडी के डेटा की जांच के बाद अनुसंधानकर्ताओं ने सभी को हैरान कर दिया जब उन्होंने खुलासा किया कि हकीकत में सोमवार नहीं बल्कि मंगलवार सप्ताह का सबसे निराशाजनक दिन है। 

हफ्ते का सबसे खुशी वाला दिन क्या है?  क्या आप जानते हैं कि सप्ताह का सबसे खुशहाल दिन कौन सा होता है? वैसे तो ज्यादातर लोगों ने सही अनुमान लगा ही लिया होगा शनिवार, सप्ताह का सबसे बेस्ट दिन माना जाता है। स्टडी में शामिल ज्यादातर प्रतिभागी शनिवार के दिन बेस्ट मूड में नजर आए और खुशियों वाली यह फीलिंग रविवार तक जारी रही।

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार