लाइव न्यूज़ :

केले के पत्ते से हो सकेगा कैंसर का इलाज, बीएचयू में हुई शोध

By उस्मान | Updated: May 23, 2018 11:30 IST

केले के पत्ते में मौजूद सेकेंड्री मेटाबोलाइट्स व सिल्वर नाइट्रेट को मिला कर बिना केमिकल के नैनो पार्टिकल तैयार किया गया है, जिसके बेहतर परिणाम आए।

Open in App

कैंसर एक खतरनाक बीमारी है जिससे आपकी मौत हो सकती है। मौजूदा समय में मेडिकल में कैंसर के कई उपचार मौजूद हैं। कैंसर के इलाज में 'नैनो पार्टिकल' का नाम भी जुड़ गया है जिसकी खोज काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आणविक एवं मानव आनुवंशिकी विभाग की शोध छात्रा खुशबू प्रिया ने की है। प्रिया ने केले के पत्ते और सिल्वर नाइट्रेट से तैयार ऐसे नैनो पार्टिकल की खोज की है, जिससे कैंसर के जिम्मेदार सेल्स को नष्ट करने में मदद मिलती है। बीएचयू में विज्ञान संस्थान विभाग की डॉक्टर गीता राय के निर्देशन में प्रिया करीब एक वर्ष से इस पर टिश्यू कल्चर लैब में शोध कर रही हैं।

कैंसर के इलाज में कैसे सहायक हैं केले के पत्ते

केले के पत्ते में मौजूद सेकेंड्री मेटाबोलाइट्स व सिल्वर नाइट्रेट को मिला कर बिना केमिकल के नैनो पार्टिकल तैयार किया गया है। कैंसर सेल लाइन व कैंसर ट्यूमर पर नैनो पार्टिकल का प्रयोग किया गया, जिसके बेहतर परिणाम आए।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में रोजाना सिर्फ 5 जामुन खाने से इन 10 रोगों को होता है नाश 

ऐसे हुआ शोध

नैनो पार्टिकल को तैयार करने के बाद तीन स्तर पर शोध किया गया है। कैंसर के सेल में नैनो पार्टिकल को छोड़ा गया। इसमें पाया गया है कि यह नैनो पार्टिकल 24 से 48 घटे में करीब 50 प्रतिशत कैंसर के सेल को नष्ट कर रहा है। इसका प्रयोग सामान्य सेल पर भी हुआ। जिसमें ये नैनो पार्टिकल सामान्य सेल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा है। इसके साथ ही लैब में कैंसर के सेल को सामान्य स्थिति में भी रखा गया। इसमें देखा गया तो सेल निरंतर ही बढ़ रहे हैं। डा. गीता के अनुसार शोध में सफलता के बाद पेटेंट के लिए पिछले साल रिपोर्ट फाइल कर दी गई थी। इसका भी पेटेंट हो चुका है। अब इसे जर्नल में प्रकाशित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें- ट्रेवलर्स हो जाएं सावधान, ज्यादा घूमने से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

औषधि के रूप में काम आएगा नैनो पार्टिकल

यह नैनो पार्टिकल भविष्य में कैंसर की वैकल्पिक औषधि के रूप में उभरेगा। यह कैंसर सेल नष्ट करने में कारगर साबित है। इलेक्ट्रान माइक्रो स्कोपी, स्कैनिंग इलेक्ट्रो स्कोपी, ट्रांसमिशन, एक्सरे डिफरेक्शन आदि जांच में भी इसकी पुष्टि हो चुकी है। कैंसर की कोशिकाओं एवं रक्त पर काम चल रहा है। जिसमें यह भी देखा जा रहा कि किन कारणों से वह कैंसर के सेल को मार रहा और अन्य को क्यों नहीं।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :कैंसरबनारस हिंदू विश्वविद्यालयहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब