लाइव न्यूज़ :

समय से पहले मौत से बचाएगा ये नया डाइट प्लान, 100 साल जीने के लिए इन 2 चीजों को छोड़ दें खाना

By उस्मान | Updated: January 17, 2019 13:39 IST

द जर्नल लैंसेट में हाल ही में एक अध्ययन प्रकाशित हुआ है जिसमें दुनियाभर के लोगों के लिए एक खास डाइट प्लान निर्धारित किया गया है। लेखकों का मानना है कि इस नए डाइट प्लान से विश्व स्तर पर प्रति वर्ष 11.6 मिलियन समय से पहले होने वाली मौतों को रोका जा सकता है। 

Open in App

स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए बेहतर खानपान बहुत जरूरी है। एक नए अध्ययन में खुलासा हुआ है कि चीनी और मांस जैसी चीजों का 50 फीसदी सेवन कम करके और फल-सब्जियों और नट्स का सेवन बढ़ाकर आप स्वस्थ और लंबा जीवन जी सकते हैं। द जर्नल लैंसेट में हाल ही में एक अध्ययन प्रकाशित हुआ है जिसमें दुनियाभर के लोगों के लिए एक खास डाइट प्लान निर्धारित किया गया है। लेखकों का मानना है कि इस नए डाइट प्लान से विश्व स्तर पर प्रति वर्ष 11.6 मिलियन समय से पहले होने वाली मौतों को रोका जा सकता है। 

कम करें मीट और चीनी का सेवनदुनिया में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या की वजह से साल 2050 तक मीट और चीनी जैसे चीजें आधी रह जाएंगी। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि अमीर देशों को मांस की खपत में भारी कमी करनी चाहिए। दक्षिण एशिया जैसे क्षेत्रों में वर्तमान में लाल मांस की कमी से लोगों में कैलोरी और प्रोटीन की कमी देखी गई है। 

भविष्य में मांस की खपत को सीमित करने के लिए एक नया नियम भी बनाया गया है जिसके तहत वयस्कों को लिए एक दिन में 14 ग्राम रेड मीट सीमित किया जाएगा और 30 से अधिक कैलोरी नहीं मिलेगी।

बढ़ाएं फल और सब्जियां का सेवनटीम ने कहा कि फल, सब्जियां और फलियां जैसे कि छोले और दाल की खपत दो गुना से अधिक बढ़नी चाहिए, खासकर गरीब देशों में जहां 800 मिलियन से अधिक लोगों को अपर्याप्त कैलोरी मिलती है।

साबुत अनाज जैसे जौ और ब्राउन राइस की जरूरत होती है, लेकिन आलू और कसावा जैसी स्टार्च वाली सब्जियां एक दिन में 50 ग्राम तक सीमित होती हैं। रिपोर्ट के लेखकों ने कहा कि हर क्षेत्र से आइडियल डाइट अलग-अलग होती है। इसलिए एक मेन्यू डिज़ाइन किया गया है जिसके तहत हर किसी को 2,500 दैनिक कैलोरी मिलनी चाहिए। 

नट्स एंड सीड्स भी हैं जरूरीशोधकर्ताओं का मानना है कि अन्हेल्दी सैचुरेटेड फैट के सेवन को कम करने के लिए लोगों की डाइट में पोषक तत्वों को शामिल करना बहुत जरूरी है। यही वजह है कि लोगों की डाइट में नट्स और सीड्स जैसी हेल्दी चीजें शामिल होनी चाहिए। आपको एक दिन में 75 ग्राम तक मूंगफली का सेवन करना चाहिए उन दिनों में ऑयली फिश जैसे अनसैचुरेटेड फैट्स में कटौती करनी होगी।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब