लाइव न्यूज़ :

डायबिटीज, ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ तेजी से वजन कम करेगा व्रत का ये खास नियम

By उस्मान | Updated: October 10, 2018 17:16 IST

टाइप 2 डायबिटीज में यूं तो जीवनशैली में बदलाव करने से फायदा मिलता है लेकिन ऐसा करके हमेशा ही ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रख पाना संभव नहीं है।

Open in App

नवरात्रि का पर्व शुरू हो चुका है। इन दिनों नौ दिन व्रत करके नवदुर्गा को खुश किया जाता है। जाहिर है डॉक्टर और एक्सपर्ट स्वस्थ लोगों को ही उपवास की सलाह देते हैं। खासकर अगर आप डायबिटीज और मोटापे का शिकार हैं, तो आपको ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। डायबिटीज और मोटापे से जैसी गंभीर समस्या से पीड़ितों के लिए एक काम की खबर आई है। जाहिर है इन दोनों समस्या से बचने के लिए डाइट का खास ध्यान रखा जाता है। एक नई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि एक खास नियम के तहत उपवास रखने से आपको इन डायबिटीज और मोटापे को कंट्रोल रखें में मदद मिल सकती है। 

क्या कहती है रिसर्चसमय-समय पर योजनाबद्ध तरीके से उपवास रखने से टाइप 2 प्रकार के डायबिटीज रोग में मरीज को फायदा पहुंच सकता है। ऐसा करने से चिकित्सक तीन मरीजों में इंसुलिन की जरूरत को कम करने में सफल रहे हैं। टाइप 2 डायबिटीज में यूं तो जीवनशैली में बदलाव करने से फायदा मिलता है लेकिन ऐसा करके हमेशा ही ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रख पाना संभव नहीं है।

ऐसे हुई रिसर्चकनाडा के टोरंटो विश्वविद्यालय और स्कारबोरो अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक 40 से 67 वर्ष के आयुवर्ग के तीन व्यक्तियों ने योजनाबद्ध तरीके से उपवास रखा। ये मरीज रोग पर नियंत्रण के लिए कई दवाइयां ले रहे थे और इंसुलिन भी नियमित रूप से ले रहे थे। टाइप 2 मधुमेह के अलावा वह उच्च रक्तचाप तथा उच्च कोलेस्ट्रॉल की समस्या से भी ग्रसित थे।

यह निकला नतीजाइनमें से दो लोगों ने हर एक दिन के बाद पूरे 24 घंटे का उपवास रखा जबकि तीसरे ने हफ्ते में तीन दिन तक उपवास रखा। इस दौरान उन्होंने बहुत ही कम कैलोरी वाला पेय या खाद्य पदार्थ इस्तेमाल किया। लगभग दस महीने तक उन्होंने यह जारी रखा। इसके बाद उनकी रक्त शर्करा, वजन आदि की फिर से जांच की गई।

उपवास शुरू करने के महीनेभर के भीतर ही तीनों की इंसुलिन की जरूरत कम हो गई। दो व्यक्तियों ने मधुमेह संबंधी अन्य दवाएं लेना भी बंद कर दिया जबकि तीसरे ने चार में से तीन दवाइयां लेना बंद कर दिया। तीनों का दस से 18 फीसदी तक वजन कम हो गया। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि महज तीन मामलों पर आधारित इस शोध से कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है। 

टॅग्स :डायबिटीजहेल्थ टिप्सवजन घटाएंनवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब