लाइव न्यूज़ :

Mens health tips: यौन संबंध का समय दोगुना कर सकती हैं ये 10 आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां, ऐसे करें इस्तेमाल

By उस्मान | Updated: June 25, 2019 18:09 IST

5 Natural Herbs to Boost Sex Drive: अगर आप प्रीमैच्योर इजेकुलेशन और इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या से परेशान हैं और बिस्तर पर एक लंबी पारी खेलना चाहते हैं, तो आपके पास पिल्स के अलावा कई ऑप्शन हैं।

Open in App

1) अश्वगंधाअश्वगंधा का उपयोग यौन विकारों से संबंधित समस्याओं के लिए सबसे अधिक किया जाता है। यह तनाव के स्तर को कम करता है, तंत्रिका तंत्र को विकसित करता है, और यौन प्रदर्शन में सुधार करने के लिए नर्वस सिस्टम को बढ़ाता है।

2) तालमखाना  तालमखाना स्पर्म से जुड़ीं समस्याओं के लिए बेहतर जड़ी बूटी है। यह समय से पहले स्खलन होने की समस्या से निजात दिलाने के साथ, जननांगों में रक्त के परिसंचरण को बढ़ाती है और साथ ही शुक्राणु के उत्पादन में सुधार करती है। 

3) शतावरीयह जड़ी बूटी शुक्राणु उत्पादन को उत्तेजित करती है और स्पर्म काउंट बढ़ाती है। इतना ही नहीं यह स्पर्म की क्वालिटी में भी सुधार करती है।

4) कौंच शीघ्रपतन की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए यह सबसे बेहतर चीज है। इससे स्पर्म क्वालिटी में सुधार होता है। ऐसा माना जाता है कि नियमित इसके इस्तेमाल से शुक्राणुओं के जीवनकाल में वृद्धि होती है।

5) शिलाजीतइससे नपुंसकता और शीघ्रपतन के निपटने में मदद मिलती है। यह प्राइवेट पार्ट्स में ब्लड फ्लो बढ़ाकर यौन संबंध के समय को बढ़ाने का काम करती है, जिससे इरेक्शन से संबंधित समस्याओं का समाधान होता है। इसे सबसे लोकप्रिय आयुर्वेदिक उपाय माना जाता है।

6) ट्रिबुलस फल (ट्रिबुलस टेरेस्ट्रेस)पारंपरिक चीनी चिकित्सा और आयुर्वेदिक चिकित्सकों का कहना है कि बेहतर डाइट और एक्सरसाइज के साथ इस जड़ी बूटी के इस्तेमाल से स्पर्म काउंट और मोटिलिटी में सुधार होता है। इसका उपयोग पाउडर के रूप में किया जाता है और माना जाता है कि यह लिंग के ऊतकों को मजबूत करने और बिस्तर पर आपके प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है।

7) माका की जड़ यह जड़ एक अच्छा हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। इसके नियमित सेवन से थायरॉयड हार्मोन के कामकाज में सुधार करने, शरीर को ऊर्जा और शक्ति देने और यौन कामकाज को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। 

8) पॉसिनिस्टालिया योहिम्बेयह छाल लिंग और आस-पास के अंगों में परिसंचरण को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे एक मजबूत निर्माण होता है। इसके अलावा यह आपको लंबे समय तक इरेक्शन बनाए रखने में भी मदद करता है। 

9) सॉ पामेटो बेरीप्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और थकान को रोकने के अलावा, यह बेरी शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ाने में भी मदद करता है और आपके शरीर को पोषण प्रदान करता है ताकि आपको बिस्तर पर लंबे समय तक टिकने की शक्ति मिले। 

10) यह भी है जरूरी  यौन समस्याओं से छुटकारा पाने और प्रदर्शन में सुधार करने के लिए उपरोक्त जड़ी बूटियों के अलावा आपको उचित जीवन शैली, संतुलित आहार, शराब और नशीले पदार्थों से परहेज करें और नियमित रूप से व्यायाम भी जरूरी है। 

टॅग्स :मेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीसेक्सरिलेशनशिप टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत