लाइव न्यूज़ :

National Medical Commission NMC: जेनेरिक दवाएं के अलावा अन्य दवा भी लिख सकते हैं डॉक्टर, एनएमसी ने किया बदलाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2023 21:58 IST

National Medical Commission NMC: पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर को दवा कंपनियों के सम्मेलनों में भाग लेने की अनुमति दी जानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टरों को फार्मा कंपनियों द्वारा प्रायोजित सम्मेलनों में भाग लेने से रोकने वाले विनियमन पर पुनर्विचार की आवश्यकता है। संघों और संगठनों को एनएमसी दिशानिर्देशों के दायरे से छूट दी जानी चाहिए।अगली राजपत्र अधिसूचना जारी किए जाने तक सक्रिय और प्रभावी नहीं होगा।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने बृहस्पतिवार को उन नियमों पर रोक लगा दी, जिनमें डॉक्टरों के लिए जेनेरिक दवाएं लिखना अनिवार्य किया गया है और उनके दवा कंपनियों से उपहार स्वीकार करने या किसी दवा का प्रचार करने पर रोक है। पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर (पेशेवर आचरण) विनियम, 2023, दो अगस्त को प्रकाशित किए गए थे।

हालांकि आईएमए और इंडियन फार्मास्युटिकल एलायंस (आईपीए) ने एनएमसी द्वारा जेनेरिक दवाओं को लिखना अनिवार्य बनाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि इन दवाओं की गुणवत्ता के बारे में अनिश्चितता होने के कारण यह संभव नहीं है। उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर को दवा कंपनियों के सम्मेलनों में भाग लेने की अनुमति दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा था कि डॉक्टरों को फार्मा कंपनियों द्वारा प्रायोजित सम्मेलनों में भाग लेने से रोकने वाले विनियमन पर पुनर्विचार की आवश्यकता है। उन्होंने यह मांग भी की कि संघों और संगठनों को एनएमसी दिशानिर्देशों के दायरे से छूट दी जानी चाहिए।

एनएमसी ने बृहस्पतिवार को जारी एक अधिसूचना में कहा, “...राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर (पेशेवर आचरण) विनियम, 2023 पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। संदेहों को दूर करने के लिए, यह स्पष्ट किया जाता है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर (व्यावसायिक आचरण) विनियम, 2023, एनएमसी द्वारा इस विषय पर अगली राजपत्र अधिसूचना जारी किए जाने तक सक्रिय और प्रभावी नहीं होगा।”

टॅग्स :डॉक्टरभारत सरकारHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब