लाइव न्यूज़ :

आज है National Doctor’s Day, जानिए पहली बार कब और क्यों मनाया गया

By गुलनीत कौर | Updated: July 1, 2019 09:48 IST

नेशनल डॉक्टर्स डे हर साल 1 जुलाई को ही मनाया जाता है। यह दिन पश्चिम बंगाल के नामी डॉक्टर और यहां के मुख्यमंत्री भी रह चुके डॉ. बिधान चन्द्र रॉय की याद में मनाया जाता है।

Open in App

हर साल जुलाई महीने की पहली तारीख को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। यह दिन सभी डॉक्टरों को धन्यवाद कहने के मकसद से मनाया जाता है। वे किस तरह से पूरी जिम्मेदारी के साथ मरीज की बीमारी को दूर करते हैं, उसे मौत के मुंह से बाहर निकाल लाते हैं, इसकी अहमियत को समझते हुए उन्हें एक दिन समर्पित किया जाता है। लेकिन पहले बार डॉक्टर्स डे कब और क्यूं मनाया गया, आइए जानते हैं:

नेशनल डॉक्टर्स डे इतिहास (National Doctor's Day history):

नेशनल डॉक्टर्स डे हर साल 1 जुलाई को ही मनाया जाता है। यह दिन पश्चिम बंगाल के नामी डॉक्टर और यहां के मुख्यमंत्री भी रह चुके डॉ. बिधान चन्द्र रॉय की याद में मनाया जाता है। डॉ. रॉय का जन्मदिन और मृत्यु दिवस दोनों ही 1 जुलाई को होता है। उनका जन्म 1 जुलाई, 1882 को हुआ और निशान इसी तारीख को सन् 1962 में हुआ। उनकी याद में सरकार द्वारा साल 1991 में 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाए जाने का ऐलान किया गया।

यह भी पढ़ें: महिलाओं को हार्ट अटैक, कोलेस्ट्रॉल से बचा सकते हैं ये 4 आसान काम

कौन थे डॉ बिधान चन्द्र रॉय? (Who was Dr। Bidhan Chandra Roy):

डॉ. बिधान चन्द्र रॉय पश्चिम बंगाल के जाने माने चिकित्सक थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानी के रूप में भी हिस्सा लिया था। वे पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे। डॉ। रॉय ने लगातार 14 सालों तक बतौर मुख्मंत्री पश्चिम बंगाल की जनता की सेवा की। वे 'ब्राह्मो समाज' के भी सदस्य थे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में उनका बड़ा नाम था। उनकी इतनी सारी उपलब्धियों के चलते ही सरकार ने उनके नाम 'डॉक्टर्स डे' मनाने का फैसला किया।

नेशनल डॉक्टर्स डे 2019 की थीम (National Doctor's Day 2019 theme):

नेशनल डॉक्टर्स डे 2019 की थीम है - "Zero tolerance to violence against doctors and clinical establishment"। यानी देशभर के डॉक्टरों के प्रति होने वाले अत्याचारों और चिकित्सा से जुड़ी किसी भी गलत गतिविधि को बर्दाश्त ना किया जाए। यह थीम हर साल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा ही तय की जाती है। इस वर्ष डॉक्टरों के प्रति बढ़ रही नकारात्मक परिस्थिति को देखते हुए ही विभाग द्वारा इस तरह की थीम को रखे जाने का फैसला किया गया है। 

टॅग्स :इवेंट्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVishwakarma Puja 2024 Date : विश्वकर्मा पूजा कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

भारतLeap Year 2024: जानें 29 फरवरी क्यों है खास, 4 साल में आता है एक बार ये दिन

पूजा पाठVishwakarma Puja 2023: विश्वकर्मा पूजा कल, जानिए पूजा विधि, मंत्र, महत्व और कथा

फ़ैशन – ब्यूटीFemina Miss India 2023: राजस्थान की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा मिस इंडिया 2023 का ताज, दिल्ली की श्रेया रहीं फर्स्ट रनर-अप

स्वास्थ्यSurya Grahan 2021: आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन 10 बातों का रखें ध्यान, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य1,738 पुरुषों की जांच, क्या दवा हिंसा और घरेलू हिंसा को कम कर सकती?, देखिए रिपोर्ट में बेहद दिलचस्प खुलासा

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार