लाइव न्यूज़ :

एमाआरआई स्कैन से लगाया जा सकेगा भूलने वाली बीमारी डिमेंशिया के लक्षणों का पता

By भाषा | Updated: November 26, 2018 16:41 IST

डिमेंशिया मस्तिष्क की वह स्थिति है जिसमें किसी भी व्यक्ति के लिए कुछ भी याद रखना, समझ सकना आदि मुश्किल हो जाता है। याददाशत कमजोर होने की वजह से पीड़ित कभी-कभी यह भी भूल जाते हैं कि वे किस शहर में हैं, या कौन सा साल या महीना चल रहा है।

Open in App

डिमेंशिया या मनोभ्रंश एक भयानक रोग है इसे अनदेखा न करें। डिमेंशिया मस्तिष्क की वह स्थिति है जिसमें किसी भी व्यक्ति के लिए कुछ भी याद रखना, समझ सकना आदि मुश्किल हो जाता है। याददाशत कमजोर होने की वजह से पीड़ित कभी-कभी यह भी भूल जाते हैं कि वे किस शहर में हैं, या कौन सा साल या महीना चल रहा है। बोलते हुए उन्हें सही शब्द नहीं सूझता। अक्सर लोग डिमेंशिया और अल्जाइमर को एक ही बीमारी समझते हैं। आपको बता दें कि अल्जाइमर एक ऐसा रोग है जिससे मस्तिष्क में हानि होती है, और डिमेंशिया के लक्षण होते हैं। यह डिमेंशिया का सबसे आम कारण है, पर डिमेंशिया अन्य रोगों के कारण भी हो सकता है।

अमेरिका में वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया है कि मस्तिष्क के एमआरआई स्कैन से पता लगाया जा सकेगा कि व्यक्ति को अगले तीन वर्ष में डिमेंशिया होने की आशंका तो नहीं है। इसका मतलब है कि विकार के लक्षण नजर आने से पहले ही इसके जोखिम का अनुमान लगाया जा सकता है।डिमेंशिया का अनुमान लगाने के लिए मैग्नेटिक रेसोनेंस इमेजिंग (एमआरआई) का इस्तेमाल किया। यह अनुमान 89 फीसदी सटीक रहा।

 वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर सायरस ए राजी ने कहा, 'वर्तमान में यह कहना मुश्किल है कि सोचने समझने की सामान्य क्षमता या कम क्षमता वाले बुजुर्ग व्यक्ति को यह विकार हो सकता है या नहीं।' उन्होंने कहा, 'हमने बताया कि केवल एक एमआरआई स्कैन से 2.6 वर्ष पहले ही डिमेंशिया के जोखिम का पता लगाया जा सकता है। इससे चिकित्सक समयपूर्व अपने मरीजों को सलाह दे सकेंगे और उनकी देखरेख कर सकेंगे।' 

शोधकर्ता कहते हैं कि अल्जाइमर रोग को रोकने या टालने के लिए अभी भी कोई दवा नहीं है लेकिन डिमेंशिया के उच्च जोखिम वाले लोगों की पहचान करना फिर भी लाभकारी साबित हो सकता है। इससे लोग सेहतमंद रहने के दौरान ही आगामी खतरे को भांपते हुए अपने आर्थिक और रहन-सहन संबंधी बंदोबस्त कर सकते हैं। 

डिमेंशिया होने के कारणडिमेंशिया होने के दो प्रमुख कारण है- पहला है मस्तिष्क की कोशिकाओं का नष्ट हो जाना। दूसरा उम्र के साथ मस्तिष्क की कोशिकाओं का कमजोर होना। कई बार सिर पर कोई गंभीर चोट लगने से भी डिमेंशिया कि समस्या हो जाती है। ब्रेन ट्यूमर, अल्जाइमर जैसी दिमागी बीमारी से मस्तिष्क के सेल्स नष्ट हो जाते हैं, जिससे व्यक्ति को डिमेंशिया हो जाता है।

डिमेंशिया के लक्षण- जरूरी चीजें भूल जाना (जैसे, नाश्ता करा था या नहीं)- पार्टी का आयोजन न कर पाना, छोटी छोटी समस्याओं को भी न सुलझा पाना- रोजाना के काम करने में दिक्कत महसूस करना- गलत किस्म के कपड़े पहनना, कपड़े उलटे पहनना - तारीख भूल जाना- किस घर में हैं, किस शहर में हैं, किस देश में भूल जाना - चित्र देखकर यह न समझ पाना कि यह क्या है- नंबर जोड़ने और घटाने में दिक्कत  

इन योगासन से दूर हो सकते हैं डिमेंशिया के लक्षण

1) उष्ट्रासनउष्ट्रासन से ब्लड फ्लो बढ़ता है। इस आसन से रीढ़ में से गुजरने वाली स्त्रायु कोशिकाओं में तनाव पैदा होता है। यही वजह है कि यह आसन ब्लड फ्लो में सुधार करने और याददाश्त तेज करने में सहायक है। रोजाना तीन मिनट करने से आपको काफी लाभ हो सकता है। 

2) चक्रासनइस आसन से ब्रेस सेल्स में ब्लड फ्लो बढ़ता है। इससे मस्तिष्क की पीयूष ग्रंथि से निकलने वाला हार्मोन दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। यही वजह है कि नियमित अभ्यास आंख, मस्तिष्क आदि में लाभदायक होता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब