सावधान! बारिश का मौसम आते है सक्रिय हो जाते है मौसमी बीमारी, जानें बरसात में खुद के साथ अपने परिवार का कैसे रखें ख्याल

By आजाद खान | Published: June 18, 2022 05:14 PM2022-06-18T17:14:14+5:302022-06-18T17:21:58+5:30

जानकारों की माने तो इस मौसम में अकसर बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा बीमार पड़ते है क्योंकि यह मौसम उनके लिए बेहद संवेदनशील होता है।

monsoon bring many viral disease know how to protect you and family from seasonal illness health tips in hindi | सावधान! बारिश का मौसम आते है सक्रिय हो जाते है मौसमी बीमारी, जानें बरसात में खुद के साथ अपने परिवार का कैसे रखें ख्याल

सावधान! बारिश का मौसम आते है सक्रिय हो जाते है मौसमी बीमारी, जानें बरसात में खुद के साथ अपने परिवार का कैसे रखें ख्याल

Highlightsबरसात का मौसम आने लगा है जो कई बामीरियों का कारण बनता है। इस मौसम के आने से लेकर इसके रहने तक हमें सतर्क रहने की जरूरत होती है। बरसात के मौसम में हमें अपने खाने पर भी पूरा ध्यान रखना चाहिए।

Monsoon Viral Disease: बरसात का मौसम आते ही मौसमी बीमारी का चलन बढ़ने लगता है। यही वह समय है जब लोग ज्यादा बीमार पड़ते है। अचानक गर्मी और लू के बाद बारिश होती है जिससे मौसम सुहाना हो जाता है। इस तरह के मौसम के कारण ही घर में अकसर लोग बीमार पड़ते है। ऐसे में बारिश के मौसम आने से पहले या आ जाने के बाद बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते है कि इस बदलते मौसम में हम कैसे अपने आप को मौसमी बीमारे से बचा सकते है और कैसे बीमारी मुक्त रह सकते है। 

बदलते मौसम में आप हो सकते है बीमारी का शिकार (Changing Season May Cause Diseases)

अकसर बदलते मौसम के दौरान मौसमी बीमारी से संक्रमित होकर लोग सर्दी, बुखार, बदन दर्द, कमजोरी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में हमें अपना पूरा ख्याल रखना चाहिए और ऐसी बीमारी न हो इसके लिए हमें अपना पूरा ध्यान भी रखना चाहिए। इस तरह के मौसम में अकसर बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा बीमार पड़ते है क्योंकि यह मौसम उनके लिए बेहद संवेदनशील होता है। 

बरसात के मौसम में यह कदम उठाएं (Take this Step in Monsoon)

जब कभी भी मौसम बदले और गर्मी और लू के बाद इस तरह से ठंडी हो जाए जैसा कि आजकल मौसम बना हुआ है तो ऐसे में हमें सावधानी बरतनी चाहिए। इस तरह के मौसम में हमें जरा भी भींगना नहीं चाहिए। अगर हम भींगने से बच जाते है तो इसके कारण हमारे बीमार पड़ने की आशंका भी कम हो जाती है। बदलते मौसम में हमें सादा और हल्का खाना चाहिए क्योंकि अगर आप  मसालेदार और ज्यादा तेल वाले खाना खाएंगे तो हो सकता है कि ये आपको बीमार कर दे। 

इस मौसम में आप साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखें और अपने साथ अपने परिवार को किसी बीमारी या वायरस के संक्रमित होने से भी बचाएं। 

इस मौसम में इन्हें रखें घर से दूर (Keep them Out in Monsoon)

बारिश के मौसम आने से जो फोड़े और फुंसी होना शुरू होते है तो यह पूरे बरसात आपको परेशान करते रहते है। बरसात के मौसम में घर में नमी को न बनने दें और घर को साफ और सूखा रखें। इस मौसम में मच्छर और मक्खी भी ज्यादा सक्रिय हो जाते है, ऐसे में आप अपने आस-पास इन्हें पनपने न दें। यह आपके घर केवल बीमारी ही लाएंगे। इस तरीके से इस नए बदलते मौसम में अपने साथ अपने परिवार का भी ख्याल रखें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: monsoon bring many viral disease know how to protect you and family from seasonal illness health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे