Monkeypox in Delhi: दिल्ली में चौथा मामला, नाइजीरिया की 31 वर्षीय महिला पॉजिटिव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 3, 2022 09:31 PM2022-08-03T21:31:22+5:302022-08-03T21:32:27+5:30

Monkeypox in Delhi: दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज को सोमवार को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी दी गयी थी। 

Monkeypox in Delhi 31-year old woman tests positive takes India's tally to 9 lnjp | Monkeypox in Delhi: दिल्ली में चौथा मामला, नाइजीरिया की 31 वर्षीय महिला पॉजिटिव

दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर चार हो गयी है।

Highlights देश में वह पहली महिला है, जिसमें मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि हुयी है। मंकीपॉक्स संक्रमण में बुखार हो जाता है और हाथ पर घाव हो जाते हैं। लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को नाइजीरिया की 31 वर्षीय महिला में मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि हुयी , जिसके बाद दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर चार हो गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में मंकीपॉक्स के नये मामले सामने आने के बाद अब देश में इस संक्रमण से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर नौ पर पहुंच गयी है।

उन्होंने बताया कि देश में वह पहली महिला है जिसमें मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि हुयी है। मंकीपॉक्स संक्रमण में बुखार हो जाता है और हाथ पर घाव हो जाते हैं। सूत्रों ने बताया कि महिला को बुखार है और उसके हाथ में घाव हैं, और उसे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि उसका नमूना जांच के लिये भेजा गया था और बुधवार को उसमें संक्रमण की पुष्टि हुयी। उन्होंने बताया कि हाल ही में उसकी किसी विदेश यात्रा की जानकारी नहीं मिली है । गौरतलब है कि दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज को सोमवार को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी दी गयी थी। 

Web Title: Monkeypox in Delhi 31-year old woman tests positive takes India's tally to 9 lnjp

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे