लाइव न्यूज़ :

'अभी तो मैं जवान हूं' कहने वाले धर्मपाल गुलाटी का कैसे हुआ निधन, जानिये 98 साल की उम्र में भी कैसे रहते थे हेल्दी और फिट

By उस्मान | Updated: December 3, 2020 11:00 IST

धर्मपाल गुलाटी विज्ञापनों में भी येही कहते थे, 'अभी तो मैं जवान हूं'

Open in App
ठळक मुद्देधर्मपाल गुलाटी का 98 साल की उम्र में हुआ निधनउम्र के इस पड़ाव में ऊर्जा से भरपूर रहते थे मसालों के बादशाहजानिये कैसे रहते थे हेल्दी और फिट

आपने टीवी पर एमडीएच मसाले के कई विज्ञापन देखे होंगे। इन सभी विज्ञापन में लाल पगड़ी लगाए और हाथ में लाठी लिए हुए एक बूढ़ा व्यक्ति नजर आता था। यह व्यक्ति कोई और नहीं, एमडीएच मसाले कंपनी का मालिक था, जिसका नाम 'महाशय' धर्मपाल गुलाटी था। 

धर्मपाल गुलाटी का गुरुवार सुबह निधन हो गया है। वे 98 साल के थे। गुलाटी का पिछले तीन हफ्तों से दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक यानी दिल का दौरा पड़ने से हुई है। 

उम्र के इस पड़ाव में भी ऊर्जावान थी और अभी तक कई विज्ञापनों में दिखाई देते थे। उन्हें देखकर किसी को यकीन नहीं होता था कि इस उम्र में भी कोई इतना एक्टिव और फिट रह सकता है। लेकिन यह सच है। 

हां, एक बार बीच में उनकी मौत की अफवाह उड़ी थी लेकिन उनके बारे में किसी गंभीर बीमारी की खबरें शायद ही किसी ने सुनी हों। वास्तव में वो एक प्रेरणा थे कि जीवन को हेल्दी तरीके से कैसे जिया जाता है। 

ऐसे हालातों में जहां कोरोना वायरस, प्रदूषण और तमाम तरह की बीमारियां इंसान पर हावी हो रही हैं, वहां जीवन के 98 बसंत देखना हर किसी को नसीब नहीं होता है। चलिए जानते हैं कि उनकी सेहत का क्या राज था। 

इंडिया टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, धर्मपाल जी को ट्रैक सूट पहनने बहुत पसंद था। बेशक वो स्पोर्ट्स पर्सन नहीं थे लेकिन ट्रैक सूट पहनकर हमेशा रनिंग के लिए जाते थे। वो रोजाना फिजिकल एक्टिविटी किया करते थे। 

नियमित रूप से जाते थे सैर पर

अमर उजाला की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी लंबी उम्र का राज उनकी अच्छी डाइट और रोजाना की जाने वाली एक्सरसाइज थी। वो कहते थे, "मैं बुड्ढा नहीं हूं, जवान हूं।

डाइट का रखते थे ध्यान

एनबीटी के अनुसार, रोजाना सुबह 4 बजे उठकर पंजाबी बीट्स पर डंबल से कसरत करते थे, फिर फल खाते थे। इसके बाद नेहरू पार्क में सैर करने जाते थे, दिन पराठों के साथ गुजरता था, शाम होते ही दोबारा सैर पर निकलते थे और फिर रात में मलाई और रबड़ी का दौर शुरू होता था। 

पाकिस्तान में हुआ जन्म

'महाशय' के नाम से मशहूर गुलाटी का जन्म 1919 में पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था। उनका पालन-पोषण पाकिस्तान में ही हुआ था। सियालकोट में उनके पिता ने साल 1919 में 'महाशिया दी हट्टी' नाम से एक मसाले की दुकान खोली।

उनके पिता यहां पर मसाले बेचा करते थे। विभाजन के बाद भारत आया परिवार, पिता के पैसे से खरीदा तांगा

विज्ञापन में ऐसे आना हुआ

गुलाटी का एमडीएच के विज्ञापन में आना भी पहले से निश्चित नहीं था। पहले उसमें लड़की के पिता का अभिनय कोई और करने वाला था। लेकिन जब ऐसा मुमकिन नहीं हुआ तो गुलाटी ने ये अभिनय किया।  

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्सडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब