लाइव न्यूज़ :

हर रोज खुलकर हंसने के हैं जबरदस्त फायदे, दिल की कई बीमारियां होती हैं दूर-घटता है वजन; जानें इसके लाभ

By आजाद खान | Updated: May 8, 2023 18:19 IST

जो लोग हर रोज हंसते है तो उनके शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड ट्रिगर होता है जिससे उनके रक्त वाहिकाओं को आराम मिलता है और इससे खून की रफ्तार तेज होती है। इस कारण दिल के साथ शरीर के अन्य टिश्यू तक खून के बहने की प्रक्रिया बेहतर होती है। यही नहीं नाइट्रिक ऑक्साइड नसों की सूजन को कम करने में भी काफी लाभकारी साबित होता है। इस कारण भी आप में हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा अधिक हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देहर रोज हंसने से सेहत को कई लाभ मिलती है।इस कारण आपकी कई समस्या दूर हो जाती है।जानकार लोगों को हर रोज सुबह समय निकालकर हंसने की सलाह देते है।

Laughter Benefits Your Heart In hindi: आज के दौर में जहां लोगों का रहन-सहन सही नहीं होता है और वे तरह-तरह की बीमारियों से परेशान रहते है, उस दौर में बीमारियों से कैसे मुक्त रहें यह एक बहुत ही बड़ा प्रशन है। ऐसे में लोग कुछ गंभीर बीमारियों के भी शिकार हो जाते है जैसे दिल की बीमारी आदि। तो अगर मैं कहूं की केवल आपके हंसने से आप इन बीमारियों से खास कर दिल की बीमारी से बच सकते है तो क्या आप इस पर यकीन करेंगे। 

तो ऐसे में आइए जानते है कि कैसे आप केवल हंस कर आप इन गंभीर बीमारियों से बच सकते है। यही नहीं हंसने के कई और फायदे के बारे में भी हम जानने की कोशिश करेंगे। आइए एक एक करके इन्हें जानते है। 

हंसने से कैसे रहता है हेल्थ अच्छा?

हंसने के कई फायदे है और इससे शरीर को बहुत ही लाभ मिलता है। जब कभी भी आप हंसते है तो आपके शरीर से एक तरह का केमिकल निकलता है जो शरीर के लिए बेहतर माना जाता है। यही नहीं जब कभी भी आप हंसते है तो आपके शरीर से एंडोर्फिन निकलता है जिससे आपका तनाव और चिंता कम होता है। हंसने से आप में डोपामाइन नामक हार्मोन का स्तर भी बढ़ता है जिससे आपको खुशी महसूस होती है। इस कारण आप में से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है। 

यही नहीं जो लोग जोर-जोर से हंसते हैं उनके फेफड़े भी मजबूत होते है और इससे शरीर में खून की रफ्तार को गति मिलती है। रोजाना हंसने से आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है और इससे आप मोटे होने से बच जाते है। यही नहीं इससे आपका बीपी भी कंट्रोल में रहता है। यही कारण है कि लोगों को हर रोज सुबह समय निकाल कर हंसने की सलाह दी जाती है। 

दिल की बीमारी के खतरे को करता है कम

जो लोग हर रोज हंसते है तो उनके शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड ट्रिगर होता है जिससे उनके रक्त वाहिकाओं को आराम मिलता है और इससे खून की रफ्तार तेज होती है। इस कारण दिल के साथ शरीर के अन्य टिश्यू तक खून के बहने की प्रक्रिया बेहतर होती है। यही नहीं नाइट्रिक ऑक्साइड नसों की सूजन को कम करने में भी काफी लाभकारी साबित होता है। इस कारण भी आप में हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा अधिक हो सकता है।

यही नहीं जब कोई हर रोज हंसता है तो इससे उसकी दिल की धड़कन और बढ़ती है जिससे वे गहरी सांस लेते है। ऐसे में आपके शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है जिससे आपका दिल स्वस्थ होता है और इस कारण दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाओं  की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सMental Health
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब