लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 : ₹1 में 200 से ज्यादा बीमारियों का चेकअप कराएगी शिव सेना

By उस्मान | Updated: October 15, 2019 13:09 IST

शिव सेना ने हाल ही में अपना घोषणापत्र जारी किया है। अपने घोषणापत्र में दो बड़ी घोषणाएं की है जिसमें सिर्फ 10 रुपये में भरपेट खाना और 1 रुपये में हेल्थ चेकअप कराने का वादा किया है। 

Open in App

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे और 24 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी। राज्य में 288 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग के मुताबिक, 60.32 फीसदी मतदान हुए थे। साल 2014 के मुकाबले में इस बार 59 लाख 17 हजार 901 मतदाता बढ़े हैं। 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 1।80 लाख ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। 

चुनाव के मद्देनजर शिव सेना ने हाल ही में अपना घोषणापत्र जारी किया है। अपने घोषणापत्र में दो बड़ी घोषणाएं की है जिसमें सिर्फ 10 रुपये में भरपेट खाना और 1 रुपये में हेल्थ चेकअप कराने का वादा किया है। 

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और वर्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे उनके बेटे युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने बांद्रा स्थित अपने निवास मातरीश्री में घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी घोषणापत्र में राज्य भर में 1,000 फूड सेंटर बनाने का वादा किया गया है, जो सिर्फ 10 रुपये में भरपेट खाना देंगे।

उद्धव ने कहा, 'भोजन स्वच्छ और स्वास्थ्यकर होगा। इस योजना के लिए, हर जिले में केंद्रीयकृत रसोई स्थापित की जाएगी। हम इन रसोई को चलाने के लिए महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की सहायता लेंगे। 

उद्धव ने कहा कि 1 रूपये में 200 से अधिक बीमारियों के लिए मेडिकल चेकअप किया जाएगा। घोषणापत्र में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 300 से कम इकाइयों के लिए 30% की कटौती करने का भी वादा किया गया है।

शिवसेना ने किसानों को कर्ज मुक्त बनाने के अपने वादे को दोहराया और कहा कि अगर सत्ता में वोट दिया जाता है, तो उसकी सरकार गरीब किसानों को 10,000 रुपये प्रदान करेगी। 

आदित्य ने दावा किया कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान प्राप्त शिकायतों को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र तैयार किया गया था। उन्होंने कहा, 'हमने सरकारी खजाने पर बोझ के लिए इन वादों को पूरा किया है।' 

शिव सेना 288 विधानसभा सीटों में से 124 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके सहयोगी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और छोटे सहयोगी, शेष 164 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाउद्धव ठाकरेआदित्य ठाकरेहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटअसेंबली इलेक्शन २०१९
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब