लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के लोगों को सिर्फ 1 रुपये में इलाज देगी उद्धव ठाकरे सरकार

By उस्मान | Updated: November 28, 2019 18:17 IST

शिवसेना ने अपने घोषणापत्र में भी इस बात का जिक्र किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने अपने घोषणापत्र में भी इस बात का जिक्र किया थापूरे राज्य में स्वास्थ्य केंद्र खोने का भी वादा

महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण समारोह से पहले गुरुवार को 'महा विकास अघाड़ी' (एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना) ने साझा न्यूनतम कार्यक्रम जारी किया। इसमें घोषणा की गई है कि सरकार बनने के बाद राज्य के नागरिकों को सिर्फ एक रुपये में इलाज दिया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयंत पाटिल, नवाब मलिक और एकनाथ शिंदे मौजूद थे। शिवसेना ने अपने घोषणापत्र में भी इस बात का जिक्र किया था। 

1 रुपये में हेल्थ चेकअप की घोषणापार्टी ने घोषणा की है कि आम जनता तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने के लिए एक रुपये में हेल्थ-चेकअप की व्यवस्था की जायेगी। पार्टी ने इसके लिए पूरे राज्य में स्वास्थ्य केंद्र खोने का भी वादा किया है।

किसानों का कर्ज होगा माफपार्टी ने घोषणा की है कि सरकार बनने के तुरंत बाद किसानों के हित में फैसला लिया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार तुरंत उनका कर्ज माफ करेगी। साथ ही साथ कहा गया है कि साझा न्यूनतम कार्यक्रम में सेक्युलर शब्द का इस्तेमाल किया गया है। कॉमन मिनिमम प्रोग्राम में किसानों को तत्काल सहायता व ऋण माफी की बात शामिल की गई है।

रोजागार और शिक्षा को मिलेगा बढ़ावाकॉमन मिनिमम प्रोग्राम में कहा गया कि उद्धव सरकार किसानों के लिए नई फसल बीमा योजना लाएगी। इसके साथ ही राज्य के किसानों को तुरंत राहत देने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही इसमे किसान, रोजगार, शिक्षा, शहरी विकास, पर्यटन, कला, संस्कृति और महिलाओं के मुद्दे पर काम करने का वादा किया गया है।

किसी के साथ नहीं होगा भेदभावएकनाथ शिंदे ने प्रोग्राम का ऐलान करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के विकास पर सरकार का जोर रहेगा और उन्होंने दावा किया 170 विधायक गठबंधन सरकार के साथ हैं। शिंदे ने कहा कि संविधान के मूल तत्वों को केंद्र में रखा गया है और सभी भाषा-प्रातों को साथ लेकर यह सरकार आगे बढ़ेगी। शिंदे ने कहा कि हम किसी भी तरह का भेदभाव जनता के साथ नहीं होने देंगे।

जल्द भरे जायेंगे खाली पदकॉमन मिनिमम प्रोग्राम के अनुसार सरकार सीएमपी के मुताबिक बेरोजगारी को दूर करने के लिए सरकारी विभागों के सभी खाली पदों को भी जल्दी भरा जाएगा। स्वास्थ्य, उद्योग, सामाजिक न्याय सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों पर काम करने पर जोर दिया गया है। इसके अनुसार राज्य के नागरिकों को एक रुपये में इलाज देने की वादा भी सरकार के एजेंडे में शामिल है। सूखा पीड़ित किसानों का कर्ज तुरंत माफ किया जाएगा। सीएमपी में सेकुलर शब्द पर भी जोर दिया गया है जिसको लेकर काफी चर्चा की गई थी। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब