लाइव न्यूज़ :

ज्यादा चलने से लीवर रहता है स्वस्थ! जानें स्टडी में हुआ क्या खुलासा

By आजाद खान | Updated: July 9, 2023 18:07 IST

स्टडी में यह भी खुलासा हुआ है कि जो लोग हर रोज 2500 कदम चलते है उनके शरीर में लीवर रोग को विकसित होने में 44 फीसदी तक कमी देखी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देलीवर के स्वस्थ रहने को लेकर एक नई स्टडी सामने आई है। स्टडी में कहा गया है कि ज्यादा चलने से एनएएफएलडी और सीएलडी होने की संभावना में कमी आती है। अध्ययन में कई और खुलासे भी हुए हैं।

Health News: शारीरिक गतिविधि को लेकर एक नया अध्ययन सामने आया है। इस स्टडी के अनुसार, शारीरिक गतिविधि जैसे ज्यादा चलने से आपका लीवर ठीक रहता है और लीवर से होने वाली बीमारी के होने की संभवाना में कमी आती है। 

ऐसे में अध्ययन में क्या खुलासा हुआ है और आम लोगों के लिए इस स्टडी के क्या मायने है, आइए जान लेते है। 

स्टडी में क्या खुलासा हुआ है

यूके बायोबैंक द्वारा आयोजित इस अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि अगर कोई हर रोज अपनी शारीरिक गतिविधि को बढ़ाए जैसे डेली 2500 कदम चले तो उन लोगों में नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (एनएएफएलडी) के होने की संभावना 38 फीसदी कम हो सकती है। यही नहीं ऐसा करने से क्रोनिक लिवर डिजीज (सीएलडी) के बढ़ने की आशंका भी 47 फीसदी कम हो सकती है। 

ऐसे में जो लोग क्रोनिक लिवर डिजीज (सीएलडी) से पहले से ही पीड़ित थे उन्हें ज्यादा से ज्यादा शारीरिक गतिविधि करना चाहिए जिससे लीवर से संबंधित मौतों को 89 फीसदी कम किया जा सकता है। यही नहीं स्टडी में यह भी खुलासा हुआ है कि जो लोग हर रोज 2500 कदम चलते है उनके शरीर में लीवर रोग को विकसित होने में 44 फीसदी तक कमी देखी गई है। 

लीवर वाले रोगों से बचाता है हर रोज चलना

इस अध्ययन को यूके बायोबैंक द्वारा आयोजित किया गया था और इसमें 96,688 प्रतिभागी शामिल हुए थे। ऐसे में अध्ययन का निष्कर्ष निकालते हुए यह साफ किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा शारीरिक गतिविधि जैसे चलने से लोगों में लीवर की बीमारी खत्म हो सकती है। 

शोधकर्ताओं का सुझाव है कि बढ़ती शारीरिक गतिविधि के कारण लीवर के रोगों में कमी देखी जा सकती है। उनके अनुसार, अगर कोई इस समस्या से काफी दिनों से पीड़ित है तो उसे इस मामले में किसी डॉक्टर को जरूर देखाना चाहिए।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाओं की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब