लाइव न्यूज़ :

वायु प्रदूषण की वजह से भारत में जीवन प्रत्याशा 2.6 साल कम हुई :अध्ययन

By भाषा | Updated: June 12, 2019 14:12 IST

Open in App

वायु प्रदूषण से होने वाली घातक बीमारियों की वजह से भारत में जीवन प्रत्याशा यानी औसत आयु 2.6 साल घट गयी है। पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले संगठन सीएसई की एक ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉयरमेंट (सीएसई) ने कहा कि घर से बाहर का वातावरण और घर में, दोनों ही जगह वायु प्रदूषण जानलेवा रोगों को न्योता दे रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘वायु प्रदूषण भारत में स्वास्थ्य संबंधी सभी खतरों में मौत का अब तीसरा सबसे बड़ा कारण हो गया है। यह बाहरी पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5, ओजोन और घर के अंदर के वायु प्रदूषण का सामूहिक प्रभाव है।’’ इसमें कहा गया है कि इस सामूहिक प्रभाव की वजह से भारतीयों समेत दक्षिण एशियाई लोगों की जीवन प्रत्याशा 2.6 साल कम हो गयी है।

यह दुनियाभर में जीवन प्रत्याशा औसतन 20 महीने कम होने के आंकड़े से डेढ़ गुना ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘दुनियाभर में आज जन्मा कोई बच्चा वायु प्रदूषण नहीं होने की स्थिति की तुलना में औसतन 20 महीने पहले दुनिया छोड़ जाएगा, वहीं भारत में लोगों की मृत्यु अपेक्षा से 2.6 साल पहले हो जाएगी।’’

सीएसई के मुताबिक बाहरी पीएम तत्वों की वजह से जीवन जीने की अवधि करीब डेढ़ साल कम हो जाती है, वहीं घर के भीतरी वायु प्रदूषण से यह एक साल दो महीने कम हो जाती है। इस बारे में किसी सरकारी अधिकारी की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। हाल ही में विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि 2014 में खराब वायु गुणवत्ता 300 दिन तक रहती थी जो इस साल कम होकर 206 दिन हो गयी है।

पूर्व पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने पहले वायु प्रदूषण पर एक वैश्विक रिपोर्ट को खारिज कर दिया था जिसके अनुसार देश में जहरीली हवा की वजह से 12 लाख लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने कहा था कि इस तरह के अध्ययन केवल घबराहट पैदा करने के लिए हैं। भाषा वैभव नरेश नरेश

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब