लाइव न्यूज़ :

नींबू के रस के ये फायदे जरूर जानना चाहिए, कई बीमारियों से लड़ने में भी मदद कर सकता है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 14, 2024 15:07 IST

Lemon Juice Benefits: हर दिन एक गिलास नींबू पानी पीने के कई फायदे हैं। यह वजन कम करने में मदद करता है, कब्ज से निपटने में सहायक है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

Open in App
ठळक मुद्देनींबू का रस शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सक्षम हैनींबू में पाया जाने वाला विटामिन सी आपको रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता देता हैउच्च रक्तचाप यानी कि हाई बीपी से जूझ रहे लोगों को इसके इस्तेमाल से फायदा होता है

Lemon Juice ke Fayde in Hindi: हर घर में इस्तेमाल होने वाला नींबू न सिर्फ आपके खाने में स्वाद का तड़का लगाता है बल्कि यह आपको कई बीमारियों से लड़ने में भी मदद कर सकता है। नींबू के रस में विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है। साथ ही इसमें कोलेस्ट्रॉल या संतृप्त वसा नहीं होती है। हर दिन एक गिलास नींबू पानी पीने के कई फायदे हैं। यह वजन कम करने में मदद करता है, कब्ज से निपटने में सहायक है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। इस आर्टिकल में हम आपको आसानी से मिलने वाले इस खट्टे फल की खूबियां बताएंगे।

लिवर को स्वस्थ में मददगार

नींबू का रस शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सक्षम है। लिवर के कार्यों में सुधार करके यह शरीर में पित्त का उत्पादन बढ़ाता है।  डायरिया या कब्ज जैसी पाचन समस्याओं से निपटने में भी एक गिलास नींबू का रस बेहद कारगर है।

प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है

नींबू में पाया जाने वाला विटामिन सी आपको रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता देता है। इसलिए इसे किसी भी रूप में लेने से वायरल संक्रमणों जैसे ठंड और फ्लू को रोकने में मदद मिलती है।

वजन कम करने में सहायक

नींबू के रस में  पेक्टिन फाइबर पाया जाता है। इसके इस्तेमाल से भूख कम लगती है। अगर आप वजन कम करने के अभियान पर हैं तो सुबह खाली पेट गरम पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से फायदा हो सकता है।

सूजन को रोकने में मदद

नींबू पानी में एंटीऑक्सिडेंट, पोटैशियम, फोलेट, विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये ऑक्सीडेटिव तनाव से होने वाली पुरानी सूजन को रोकने में मदद करते हैं।

हाई बीपी में कारगर

इसमें कैल्शियम और पोटैशियम दोनों पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। उच्च रक्तचाप यानी कि हाई बीपी से जूझ रहे लोगों को इसके इस्तेमाल से फायदा होता है।  

शुगर रोगियों के लिए लाभदायक

यह शुगर को गंभीर स्तर तक पहुंचाए बिना शरीर को रिहाइड्रेट व एनर्जाइज करता है। नींबू पानी, हाई शुगर वाले जूस व ड्रिंक का बेहतर विकल्प माना जाता है।

(डिस्क्लेमर:  लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यह पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के संबंध में आपके किसी भी प्रश्न के लिए हमेशा अपने चिकित्सक या अन्य योग्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की सलाह लें लोकमत हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता।)

टॅग्स :फिटनेस टिप्सघरेलू नुस्खेHealth and Family Welfare Servicesभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार