लाइव न्यूज़ :

Summer Tips: गर्मियों का एक मात्र काट है नींबू का रस, सुबह खाली पेट पीने से रहता है स्किन ग्लो और मिलता है ज्यादा फायदा

By आजाद खान | Updated: April 11, 2022 16:03 IST

आपको बता दें कि इसका पूरा फायदा पाने के लिए इसे खाली पेट इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देगर्मियों में नींबू के जूस से अच्छा कोई ड्रिंक्स नहीं है।इसके इस्तेमाल से हम कई बीमारियो से बच सकते है। यह हमारे चेहरे के साथ बॉडी का भी ख्याल रखता है।

Lemon Juice: नींबू का रस सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो चेहरे के साथ शरीर की भी समस्या को दूर करता है। नींबू के रस में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और एंटी-एजिंग के गुण पाए जाते हैं जिससे जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में हमारी मदद करता है। गर्मियों में नींबू का रस हमें लू से भी बचाता है। तो ऐसे में आइए जानते है कि नींबू के रस के कौन-कौन से फायदे है। 

गर्मियों में नींबू का जूस पीने के फायदे (Benefits Of Lemon Juice)

नींबू के रस के कई फायदे हैं। इसे एक ड्रिंक्स के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह हमारे शरीर को कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है। 

1. पाचन रखता है दुरुस्त (Lemon Juice Improves Digestion)

गर्मियों में अकसर हमें पाचन की समस्या होती है। ऐसे में नींबू का रस काफी लाभकारी साबित होता है। जानकारों की माने तो इसमें सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो पाचन शक्ति को दुरुस्त कर पेट को साफ रखता है। अगर कोई इसे सुबह खाली पेट गर्म पानी से मिक्स करके पिता है तो उसकी पाचन क्रिया फिट हो सकती है। 

2. वजन को करता है कंट्रोल (Lemon Juice Control Weight Gain)

बदन से एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने के लिए नींबू का रस बहुत फायदेमंद होता है। अगर कोई इसे गर्म पानी के साथ मिक्स करके इस्तेमाल करता है तो वह अपनी वजन को भी इससे घटा सकता है। यह आपके शरीर में मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जिससे आपके शरीर की कैलोरी बर्न होने में मदद मिलती है। इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है जो वजन कम करने के साथ आपका इम्यूनिटी भी बूस्ट करता है। 

3. इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार (Lemon Juice Boost Immunity)

नींबू के रस से बने नींबू पानी पीने से आपकी इम्यूनिटी में बूस्ट होता है। इसमें विटामिन सी पाए जाने के कारण यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार साबित होता है। यही कारण है कि लोग नींबू के दीवाने होते हैं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब