लाइव न्यूज़ :

मत फेंका कीजिए नींबू के छिलके, इसके न्यूट्रिशनल वैल्यू और फायदे जानकर आप भी रह जाएगे दंग, जानें लाभ-उपयोग का तरीका

By आजाद खान | Updated: July 25, 2022 17:23 IST

जानकारों की माने तो नींबू के छिलके में विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम और फाइबर जैसे अनेक पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिससे आपके सेहत को बहुत ही फायदा मिलता है और आप यंग और फिट दिखते है।

Open in App
ठळक मुद्देनींबू की तरह नींबू के छिलके के भी कई फायदे है जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। जिस छिलके को हम बेकार समझकर फेंक देते है वह बहुत गुणकारी और न्यूट्रिशन से भरपूर होते है। यही कारण है कि जानकारी नींबू की तरह उसके छिलके को भी इस्तेमाल करने की सलाह देते है।

Lemon Peel: जिस तरीके से नींबू सेहत के लिए फायदेमंद होता है, वैसे ही इसके छिलके भी आपको और आपके शरीर को कई लाभ देते है। जी हां, नींबू के छिलके जिसे हम नींबू के इस्तेमाल के बाद फेक देते है, वह बहुत ही गुणकारी और न्यूट्रिशन से भरपूर होते है। तो क्या है नींबू के छिलके के गुण और कैसे ये हमारे शरीर के लिए लाभकारी है, आइए जानते है। 

नींबू के छिलके के फायदे (Lemon Peel Benefits)

नींबू के कई फायदे हैं। इसके छिलकों में विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम और फाइबर जैसे अनेक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इससे आपके सेहत को बहुत ही फायदा मिलेगा। यही नहीं नींबू के छिलकों में एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। तो ऐसे में आइए नींबू के छिलके के और फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका जान लेते है। 

--हेल्थ लाइन के अनुसार, नींबू के छिलके में फाइबर,विटामिन सी और डी लीमोनेन काफी अच्छी मात्रा में पाई जाती है। इसी तरह इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है, इस कारण ये आपको शरीर को कई तरह के पोषक तत्व प्रदान करता है। साथ ही इससे आपको फैट कम करने में भी मदद मिलती है। 

इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी काफी आसान है। इसे इस्तेमाल करने के लिए नींबू के छिलके को पहले सूखा लें और फिर उसका पाउडर बनाकर पानी में मिलाकर पिया करें। इससे आपको बहुत फायदा होगा।

--इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन से लड़ने में आपकी मदद करता है। अगर इसके छिलके को सूखाकर पाउडर बनाया जाए और इसे दांतों में लगाया जाए तो इससे कैविटी और मसूड़ो की सड़न से राहत मिलती है। 

--नींबू के छिलके डायबिटीज और हृदय संबंधित रोगियों के लिए भी काभी लाभकारी साबित होता है क्योंकि इसमें विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते है। इससे शरीर की इम्युनिटी भी बूस्ट होती है। 

--इसके इस्तेमाल से आप अपने पेट से पथरी भी निकलवा सकते है। ऐसा इसलिए क्योंकि नींबू के छिलके में डी लिमोनीन पाई जाती है जो शरीर से पथरी निकालने का काम करता है। इसके सेवन से आपको पथरी होने का खतरा कम भी होता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सघरेलू नुस्खेवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब