लाइव न्यूज़ :

इस पोजीशन में सोयें, 2 मिनट में आएगी नींद, किडनी, लीवर, पेट के रोगों से होगा बचाव

By उस्मान | Updated: September 3, 2018 15:36 IST

अगर आप अक्सर कब्ज, अपच जैसी पेट से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित रहते हैं, तो आपको इस पोजीशन में सोना चाहिए

Open in App

नींद मनुष्य की मूल आवश्यकता है। इसके बगैर उसका स्वस्थ रहना संभव नहीं है। लेकिन आपके सोने का तरीका कैसा है, इस पर निर्भर करती है आपकी सेहत। सोने के तरीके और सेहत को लेकर आयुर्वेद में भी बहुत कुछ कहा गया है। आयुर्वेद में बाईं ओर करवट लेकर सोने का जिक्र है। इस पर आधुनिक चिकित्साशास्त्रियों ने भी मुहर लगा दी है। यानी एलोपैथी में भी बाईं करवट सोने को श्रेष्ठ और सेहतमंद माना है। चलिए जानते हैं कि बाईं ओर करवट लेकर सोने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) कब्ज और अपच से मिलती है राहतवैसे कोई भी इंसान रातभर एक ही मुद्रा या स्थिति में नहीं सो सकता। कभी वह सीधे पीठ के बल सोता है, तो कभी उल्टा होकर पेट के बल। कभी वह दाईं ओर करवट लेता है, तो कभी वह बाईं ओर। पेट के बल सोना सेहत के लिए ठीक नहीं, लेकिन जिनकी बचपन से ही यह आदत होती है, वे बड़े होने पर भी इस प्रवृत्ति को छोड़ नहीं पाते।जब हम रातभर सोते हैं तो भी पाचन तंत्र सक्रिय रहता है। यदि हम बाईं तरफ करवट लेकर सोएं तो पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम करता है। इससे खाए-पिए का पाचन सही ढंग से होता है। परिणामस्वरूप सुबह कब्ज और कब्ज जनित रोगों से निजात मिलती है।

2) अनिद्रा की समस्या होती है दूर वैसे कुछ लोग बाईं ओर करवट लेने में असहज महसूस करते हैं या उन्हें हृदय पर दबाव महसूस होता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह ले लेना चाहिए। यदि कोई विशेष समस्या नहीं है, तो कोशिश करें कि बाईं तरफ करवट लेकर सोएं। यकीन मानिए, इससे आपको जल्दी और गहरी नींद आएगी। 

3) किडनी और लीवर रहते हैं स्वस्थबाईं करवट सोने से लीवर और किडनियां स्वस्थ और कार्यक्षम बने रहते हैं। लीवर से जुड़ी बीमारियों से बचाव होता है। इसी प्रकार, शरीर के विषाक्त पदार्थ रातभर मूत्रशय में एकत्र होकर सबेरे मूत्र द्वारा बाहर निकल जाते  हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब