लाइव न्यूज़ :

सावधान! LED लाइट्स से डैमेज हो सकती हैं आंखें, कैंसर, डायबिटीज जैसी इन 5 बीमारियों का भी खतरा

By उस्मान | Updated: May 16, 2019 11:13 IST

फ्रांस की सरकारी स्वास्थ्य निगरानी संस्थान ने इस सप्ताह कहा है कि एलईडी लाइट की ‘नीली रोशनी’ से आंख के रेटीना को नुकसान हो सकता है और प्राकृतिक रूप से सोने की प्रक्रिया बाधित हो सकती है।

Open in App

बिजली और पैसे बचाने के चक्कर में आजकल लोग धड़ल्ले से एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह हल्की नीली रौशनी धीरे-धीरे आपको बीमार कर रही है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि इससे आपकी आंखें डैमेज हो सकती हैं। इतना ही नहीं पहले भी कई रिसर्च में यह खुलासा हो चुका है कि इससे कैंसर, डायबिटीज, डिप्रेशन जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी खतरा होता है। 

फ्रांस की सरकारी स्वास्थ्य निगरानी संस्थान ने इस सप्ताह कहा है कि एलईडी लाइट की ‘नीली रोशनी’ से आंख के रेटीना को नुकसान हो सकता है और प्राकृतिक रूप से सोने की प्रक्रिया बाधित हो सकती है। फ्रांसीसी एजेंसी खाद्य, पर्यावरण और व्यावसायिक स्वास्थ्य तथा सुरक्षा (एएनएसईएस) ने एक बयान में चेतावनी दी है कि नये तथ्य पहले की चिंताओं की पुष्टि करते हैं कि ‘‘एक तीव्र और शक्तिशाली (एलईडी) प्रकाश ‘फोटो-टॉक्सिक’ होता है और यह रेटिना की कोशिकाओं को कभी सही नहीं होने वाली हानि पहुंचा सकता है तथा दृष्टि की तीक्ष्णता को कम कर सकता है।’’

ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर का खतराइससे पहले ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटेर और बार्सिलोना इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ (आईएसग्लोबल) भी एलईडी के नुकसान को लेकर रिसर्च कर चुकी है। पिछले साल मैड्रिड और बार्सिलोना में 4,000 लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया कि जो लोग लेड की रोशनी में ज्यादा रहते हैं, उन्हें ऐसी रोशनी में कम रहने वालों की तुलना में स्तन और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा डेढ़ गुना बढ़ जाता है।

डायबीटीज और डिप्रेशन का भी डरसाइंस अडवांसेज जर्नल में प्रकाशित एक शोध जो कि सैटेलाइट डेटा पर आधारित था, इसके मुताबिक पृथ्वी की रातें रोशन हो रही हैं साथ ही 2012 से 2016 के बीच घरों के बाहर ऑर्टिफिशियल लाइट 2.2 फीसदी बढ़ गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह एक समस्या है क्योंकि रात की रोशनी से बॉडी क्लॉक डिस्टर्ब हो जाती है और कैंसर, डायबीटीज और डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। जानवरों के लिए भी ये लाइट्स नुकसानदायक होती हैं। 

चीन के बल्ब सबसे ज्यादा हानिकारकचीन में बने एलईडी बल्ब सबसे ज्यादा हानिकारक हैं, क्योंकि इनके उत्पादन में किसी प्रकार के मानकों का ध्यान नहीं रखा जाता है। इससे सरकार को टैक्स भी नहीं मिलता है। सर्वे में पता चला है कि 48 फीसदी बल्ब में बनाने वाली कंपनी का पता नहीं था, तो 31 फीसदी में बल्ब बनाने वाली कंपनी का नाम ही नहीं था। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटकैंसरडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब