Monsoon Food Safety Tips: मॉनसून में जल्दी हो जाता है खाना खराब? जानें इस सीजन में फूड स्टोर करने का सही तरीका

By आजाद खान | Published: July 4, 2023 02:17 PM2023-07-04T14:17:35+5:302023-07-04T14:28:10+5:30

जानकारों की अगर माने तो इस सीजन में खाना ज्यादा से ज्यादा खराब होता है क्योंकि लोग इस बात का ध्यान नहीं रखते है और खाने को सीलन और नमी वाले जगहों पर रख देते हैं।

know how to keep food in monsoon health tips in hindi | Monsoon Food Safety Tips: मॉनसून में जल्दी हो जाता है खाना खराब? जानें इस सीजन में फूड स्टोर करने का सही तरीका

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Indian_-_Food.jpg)

Highlightsमौसम विभाग की अगर माने तो मॉनसून पूरे भारत को कवर कर लिया है। बरसात के शुरू होने से इस सीजन में एक समस्या सबसे ज्यादा होती है। इस सीजन में खाना जल्दी खराब हो जाता है, ऐसे में खाने को कैसे रखा जाए, आइए जान लेते हैं।

Monsoon Food Safety Tips: गर्मी के बाद अब बरसात का मौसम आ गया है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि मॉनसून अब पूरे भारत को कवर कर लिया है। ऐसे में यह सीजन भी लोगों के कम चुनौतियों भरा नहीं रहता है। इस सीजन में सबसे ज्यादा परेशानी खाने को खराब होने से बचाना होता है। 

कई बार ऐसा देखा गया है कि लोग सीलन और नमी वाले जगहों पर अपने खाने को रख देते है जिस कारण खाने का स्वाद बदल जाता है और इससे समय से पहले ही खाना खराब भी हो जाता है। ऐसे में आज के इस पोस्ट में हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि बरसात के इस सीजन में हम खाने को कैसे रखें ताकि उसका स्वाद भी बरकरार रहे और खाना जल्दी खराब न हो। 

ऐसे रखें खाना और खाने वाले चीजों को

जानकारों की अगर माने तो बरसात के सीजन में खाने की चीजों को नमी वाले जगहों पर न रखा करें। इससे खाना खराब हो सकता है और वह फिर वह खाने लायक नहीं रह सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सीलन या फिर नमी वालों जगहों पर बैक्टीरिया के बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है जिससे खाना खराब हो जाता है। 

यही नहीं खाने के अन्य चीजें जैसे स्नैक्स और पैकेट वाली दूसरी चीजों को कांच के बर्तन या फिर जार में रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कांच में नमी का असर नहीं पड़ता है और खाने वाली चीजें ज्यादा समय तक सही रह पाती है। इसके अलावा आप जिप लॉक बैग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें खाने की चीजें सही रहती है। 

फ्रेशनेस का रखें ख्याल, दूध-दही को ऐसे करें स्टोर

एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि इस सीजन में खाने की फ्रेशनेस का ज्यादा ख्याल रखें और वहीं से सामान को खरीदें जहां ताजा चीजें आती हो। इस सीजन में बहुत पहले से रखी हुई चीजों को खरीदकर खाना बनाने से खाने पर असर भी पड़ सकता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: know how to keep food in monsoon health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे