लाइव न्यूज़ :

नंगे पैर घास पर चलने से होता है तनाव कम-बढ़ती है आंखों की रौशनी, जानें बेयर फूट वॉक के चमत्कारी फायदे

By आजाद खान | Updated: March 28, 2023 18:00 IST

जानकारों की माने तो नंगे पैर धरती पर चलने से शरीर का पृथ्वी से सीधा कनेंक्शन बनता है जिससे हमारे बॉडी में जरूरी बदलाव देखने को मिलते है। यह बदलाव शरीर के लिए अच्छा होता है इसलिए हर किसी को इस तरीके से वॉक करने की सलाह दी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देनंगे पैर घास पर चलने के कई फायदे है।इससे शरीर को तनाव से छुटकारा मिलता है। यही नहीं इस कारण आपकी नींद की कमी भी दूर होती है।

Health Tips: क्या कभी आप ने नंगे पैर घास पर चला है। अगर हां तो इस तरीके से घास पर चलने से शरीर को बहुत सारे फायदे मिलते है। नंगे पैर घास पर चलने से हमारी त्वचा पृथ्वी के निकट संपर्क में आती है जिससे हमारे शरीर में बदलाव देखने को मिलते है। 

बता दें कि इस तरीके से घास पर चलने से पृथ्वी के नकारात्मक आयन हमारे शरीर के सकारात्मक आयनों को संतुलित करने में मदद कर सकते हैं जिससे हमारा बॉडी काफी फिट दिख सकता है। जानकारों की माने तो खाली पैर घास पर चलने के कई फायदे है। आइए इन्हीं फायदों को एक एक करके जान लेते है। 

घास पर चलने के क्या फायदे है

 तनाव कम करने में करता है मदद, बढ़ाता है आंखों की रौशनी 

जो लोग तनाव और टेंशन से परेशान रहते है, उनके लिए इस समस्या से छुटकारा पाना बहुत ही आसान है। ऐसे लोगों को नंगे पैर घास पर चलना चाहिए। इससे उन्हें काफी आराम भी मिलेगा और उनका तनाव भी कम होगा। आजकल हमारे खराब लाइफस्टाइल के कारण हमारी आंखें भी कमजोर होने लगी है जिससे हमें देखने में भी समस्या हो रही है। आपकी यह परेशानी भी घास पर चलने से ठीक हो सकती है और इससे आपकी आंखों की रौशनी और बढ़ सकती है। 

बताया जाता है कि जब कोई घासों पर नंगे पैर चलता है तब उसके पैर के दूसरे और तीसरी टो पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है जो आपके आंखों को सही रखने और उसकी रौशनी बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए हर किसी को घास पर चलने की सलाह दी जाती है।

कम नींद के आने को दूर करता है, दर्द और सूजन को खत्म करता है

यही नहीं कई लोग ऐसे भी है जिन्हें नींद नहीं आने की समस्या है। ऐसे में इन लोगों को घास पर चलने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि जब आपका शरीर धरती के संपर्क में आता है तब आपके शरीर से तनाव कम होता है जिससे आपकी नींद न आने की परेशानी भी दूर हो जाती है। 

दर्द और सूजन से परेशान लोग भी घास पर चल कर अपनी समस्या को कम कर सकते है। घास पर चलने से आपके शरीर का सूजन कम होता है और ऑक्सीजन युक्त रक्त को पूरे शरीर और भी अच्छे तरीके से फैलता है जिससे आपकी बॉडी की परेशानी दूर हो जाती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब