Kiwi Health Benefits: दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है कीवी, जानिए कब और कैसे करना चाहिए इस पॉवर-पैक फल का सेवन

By मनाली रस्तोगी | Published: May 27, 2024 01:13 PM2024-05-27T13:13:27+5:302024-05-27T13:14:33+5:30

इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर आंखों की रोशनी बढ़ाने तक कीवी फल खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इसे किस समय खाना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

Kiwi Health Benefits: Know when and how this power-packed fruit should be consumed | Kiwi Health Benefits: दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है कीवी, जानिए कब और कैसे करना चाहिए इस पॉवर-पैक फल का सेवन

Kiwi Health Benefits: दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है कीवी, जानिए कब और कैसे करना चाहिए इस पॉवर-पैक फल का सेवन

Highlightsहम सभी जानते हैं कि फलों का सेवन हमारे लिए कितना फायदेमंद है।पोषक तत्वों से भरपूर फल हमारी सेहत को और भी बेहतर बनाते हैं।कुछ फल ऐसे होते हैं जो गुणों का भंडार होते हैं यानी उनमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।

Kiwi Health Benefits: हम सभी जानते हैं कि फलों का सेवन हमारे लिए कितना फायदेमंद है। पोषक तत्वों से भरपूर फल हमारी सेहत को और भी बेहतर बनाते हैं। कुछ फल ऐसे होते हैं जो गुणों का भंडार होते हैं यानी उनमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन्हीं फलों में से एक है कीवी, खट्टे-मीठे स्वाद वाले इस फल की लोकप्रियता इन दिनों काफी बढ़ गई है। 

इस फल की सबसे खास बात यह है कि आप इसका सेवन छिलके सहित और बिना छीले दोनों तरह से कर सकते हैं। इसका खट्टा-मीठा स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके सेवन से आप कई बीमारियों से दूर रहते हैं। आइए आज हम आपको कीवी के फायदों के बारे में बताते हैं और यह भी बताते हैं कि इसका सेवन कब और कैसे करना चाहिए।

कीवी पोषक तत्वों से भरपूर है

कीवी में पोटेशियम, फाइबर, विटामिन सी, फोलिक एसिड, विटामिन ई और पॉलीफेनोल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही कीवी में कैलोरी भी बहुत कम होती है इसलिए जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए यह फल अमृत के समान है। आइए आपको बताते हैं कि यह फल किन बीमारियों में कारगर है।

इन समस्याओं में कीवी फायदेमंद है

आंखों की रोशनी बढ़ाता है: क्या आप जानते हैं कि कीवी आंखों की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद है? इसके सेवन से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ती है और धुंधली नजर की समस्या दूर हो जाती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाएं मजबूत: जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है वे मौसमी बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। ऐसे में अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए कीवी का सेवन करें। इसमें मौजूद विटामिन सी आपकी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए कीवी का सेवन आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। 

दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है कीवी का सेवन आपके दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद फाइबर और पोटेशियम खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं और धमनियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं।

कब्ज दूर करें: अगर आप कब्ज के मरीज हैं तो रोजाना 2 से 3 कीवी का सेवन करें। कब्ज की समस्या को दूर करने में कीवी बहुत फायदेमंद है, इसमें पेट को साफ करने के गुण भी होते हैं।

हमें कीवी का सेवन कब करना चाहिए?

आपको कीवी का सेवन दोपहर या शाम के बजाय 10 बजे से दोपहर के बीच करना चाहिए। कीवी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपकी सेहत का बहुत ख्याल रखते हैं। इसे आप खाली पेट भी खा सकते हैं। हालांकि, खाली पेट खट्टे फल खाने से एसिडिटी हो सकती है, इसलिए इसे खाली पेट खाने की बजाय कुछ देर नाश्ता करने के बाद खाएं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: Kiwi Health Benefits: Know when and how this power-packed fruit should be consumed

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे