लाइव न्यूज़ :

करवा चौथ : व्रत रखने से पहले ये 6 बातें जान लें प्रेगनेंट महिलाएं, डायबिटीज और हाई बीपी रोगी भी रखें ध्यान

By उस्मान | Updated: October 26, 2018 15:12 IST

Karva Chauth fasting Rules for Pregnant women:क्या गर्भवती, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित महिलाओं को करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए? प्रेग्नेंसी के दौरान भूखे रहने से हाइपरटेंशन या डायबीटीज होने का खतरा रहता है।

Open in App

भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है। लोगों से कुछ दिन पहले दशहरा, नवरात्रि और दुर्गा जैसे फेस्टिवल मनाये गए और जल्द ही करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, नारक चतुर्दशी, भाई दूज और छठ पूजा जैसे बड़े फेस्टिवल आने वाले हैं। फिलहाल 27 अक्टूबर को करवा चौथ है। पति-पत्नी के मधुर संबंध का यह फेस्टिवल नॉर्थ इंडिया में मनाया जाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए एक दिन का उपवास रखती हैं और दुआ करती हैं। जाहिर है एक दिन का यह व्रत 14 से 15 घंटे का होता है। सवाल यह है कि क्या गर्भवती, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित महिलाओं को करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए? डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा आपको इस सवाल का जवाब दे रही हैं। शिखा के अनुसार, आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

1) पहले डॉक्टर की सलाह लें

अगर आप गर्भवती हैं, तो आपको व्रत रखने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान भूखे रहने से हाइपरटेंशन या डायबीटीज होने का खतरा रहता है। इसलिए आपको डॉक्टर की सलाह पर ही करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए। 

2) सारगी में शामिल हों ये चीजें

सरगी में केला, पपीता, अनार, बेरीज, सेब इत्यादि जैसे बहुत सारे फल शामिल करें। फल फाइबर का बेहतर स्रोत हैं और आपका पेट फुल रखते हैं। इतना ही नहीं इनसे आपको पूरे दिन के लिए पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। 

3) सुबह ऑयली फूड खाने से बचें

सुबह के समय पराठा, पकौड़े और अन्य फ्राई फूड खाने से बचें क्योंकि ये चीजें हैवी होती हैं और आपको चक्कर आ सकता है। सब्जियों या पनीर के साथ मल्टीग्रेन चपाती और पेट भरने वाला भोजन खाएं। 

4) चाय या कॉफी से बचें

क्योंकि इससे आपको दिन में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसके बजाय, ताजा रस, दूध या मक्खन का सेवन करें। आप अपना दिन एक कप ग्रीन टी या आंवला रस के साथ भी शुरू कर सकते हैं। ये चीजें एंटीऑक्सिडेंट का भंडार हैं जो आपको दिनभर ऊर्जावान रखती हैं। 

5) मीठा खाने से बचें

मिठाई से बचें और इसके बजाय खजूर, अंजीर या खुबानी का चयन करें। बहुत अधिक चीनी से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ज्यादा मीठा खाने से भूख भी ज्यादा लगती है। 

6) नट्स और ड्राई फ्रूट खायें

अखरोट, बादाम और पिस्ता आदि के सेवन करें। नट्स प्रोटीन और अन्य आवश्यक फैट का बेहतर स्रोत हैं। फाइबर होने से ये आपको लंबे समय फुल रखती हैं।

इस बात का रखें ध्यान

आप प्रेगनेंट हो या नहीं लेकिन व्रत के दौरान अगर आपको ऐसिडिटी, बहुत ज्यादा थकान, सिरदर्द, उलटी और चक्कर आने जैसी समस्या होने लगे और आपकी ये तकलीफ बर्दाश्त से बाहर हो रही हो तो तुरंत अपना व्रत खोल दें और कुछ खा-पी लें। 

टॅग्स :करवा चौथहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीजदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब