लाइव न्यूज़ :

महिलाओं में खून की कमी के लक्षण : खून की कमी होने पर शरीर देता है ये 10 चेतावनी, समझें और बचाव करें

By उस्मान | Updated: November 29, 2021 08:40 IST

खून की महिलाओं में एक बड़ी समस्या है और इसे बेहतर डाइट के जरिए सही किया जा सकता है

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं में खून की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है खून की कमी से होता है एनीमिया रोगडाइट में शामिल करें आयरन से भरपूर चीजें

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 58.6% बच्चे, 53.2% लड़कियां और 50.4% गर्भवती महिलाएं खून की कमी यानी एनीमिया का शिकार हैं। एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें किसी व्यक्ति के शरीर में रेड ब्लड सेल्स काउंट कम हो जाता है या हीमोग्लोबिन लेवल कम हो जाता है, जिससे ऑक्सीजन ले जाने के लिए उनके रक्त की क्षमता प्रभावित होती है। महिलाओं के लिए सामान्य हीमोग्लोबिन 12 ग्राम प्रति डेसीलीटर (जी / डीएलएल) और पुरुषों में 13 ग्राम / डीएल है।

खून की कमी के संकेत और लक्षण

खून की कमी होने पर आपको ज्यादा थकान महसूस होना, ऊर्जा की कमी, दिल की धड़कन का असामान्य होना, सांस की तकलीफ, सिरदर्द, ध्यान देने में मुश्किल, चक्कर आना, पीली त्वचा, पैर की मरोड़, अल्सर, गैस्ट्रिटिस, बवासीर, मल में खून आदि इसके लक्षण हैं। इस तरह के लक्षण दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

जवान लड़कियों में खून की कमी के कारण

जवान लड़कों की तुलना में लड़कियों को एनीमिया का अधिक जोखिम होता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। पहला कारण यह है कि लड़कियां पीरियड्स के दौरान अधिक मात्रा में हर महीने रक्त खो देती हैं और कई लड़कियां लड़कों की तुलना में कम लाल मांस खाती हैं। इसके अलावा लड़कियों की खराब डाइट का असर उनकी सेहत पर पड़ रहा है। आजकल लड़कियां आयरन वाले खाद्य पदार्थों जैसे मीट, अंडे, सेरेल्स आदि का कम सेवन कर रही हैं। 

खून की कमी से बचने के लिए खायें ये चीजें

आपको अपनी डाइट में आयरन लेवल बढ़ाने वाली चीजों को शामिल करना चाहिए जिसमें शामिल हैं मीट (चिकन और मछली), अनाज (ब्रेड और पास्ता), सूखे मेवे (खुबानी, किशमिश, प्रून), पत्तेदार हरी सब्जियां (पालक, कोलार्ड साग, केल), साबुत अनाज (ब्राउन चावल, गेहूं के रोगाणु, चोकर मफिन), सेम, मटर और नट्स और अंडे। 

1) टमाटरटमाटर खाने से शरीर में रक्त बढ़ता है। टमाटर खाने से पाचन किर्या सही होती है और त्वचा पर भी निखार लता है। टमाटर को सलाद के रूप में खाने से अधिक लाभ होता है। लेकिन याद रहे जिन लोगो को पथरी है वह टमाटर का कम सेवन करें।

2) किशमिश किशमिश का सवेन करना भी शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। किशमिश की 40 ग्राम मात्रा को गुनगुने पाने में अच्छे से धो ले। उसके बाद 250 एमएल दूध में डालकर उबाल ले। फिर आप इस दूध को पिए और किशमिश खा लें। यह काम दिन में दो बार करें। इससे आपकी शारीरिक थकान और कमजोरी दूर होने लग जाएगी।

3) पालकशरीर में रक्त की कमी को दूर करने के लिए पालक अपने आहार में शामिल करें। क्योंकि शरीर को सबसे पहले रक्त की आवश्यकता होती है जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है। पालक आयरन का भंडार है और नियमित रूप से इसका रस पीन खून की कमी और मानसिक तनाव दूर होता है और त्वचा पर निखार आता है।

4) केलाकेले से तुरंत ऊर्जा मिलती है। पोटेशियम का भंडार केला खाने से शरीर में शक्ति और चर्बी दोनों बढ़ती है। आप दो केले खाना खाने के बाद खाये जिसे आपके शरीर में जान तो आएगी ही इसके साथ आपकी सुंदरता भी बढ़ेगी।

5) अंजीरएक दिन में एक कप अंजीर खाने से शरीर को लगभग 240 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन के और पोटेशियम भी पाया जाता है। रोजाना खाली पेट अंजीर खाने से कब्ज, पाचन संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं।

6) आंवलाआंवला में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीफ्लेमेट्री तत्व पाए जाते हैं जिसके कारण ये पुरुषों के शरीर को जवान बनाए रखता है उनके बालों को हमेशा काला रखता है और उनकी त्वचा को हमेशा टाइट बनाए रखता है। इसलिए हर पुरुष को सुबह में एक आंवले का सेवन या फिर आंवले के मुरब्बे का सेवन अवश्य करना चाहिए।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब