लाइव न्यूज़ :

वर्ल्ड एग डे : आओ सिखाएं तुम्हें अंडे का फंडा, ये नहीं प्यारे कोई मामूली बंदा साथ ही जानें अंडे से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

By मेघना वर्मा | Updated: October 12, 2018 12:48 IST

International Egg 2018(वर्ल्ड ऐग डे):अंडा एक ऐसा फूड आइटम है जो लगभग पूरी दुनिया में ना जाने कितनों का पेट भरता है। प्रोटीन की भरपूर मात्रा के कारण ये हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी है।

Open in App

संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे...ये लाइन अक्सर आपने टीवी पर या लोगों को बोलते सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत समेत पूरे देश में ऐग डे सेलीब्रेट किया जाता है। जी हां हर साल अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को अंडे का दिन मनाया जाता है। हैरानी की बात तो ये है कि ये परंपरा एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे 22 साल पुरानी है। यानी ये वर्ल्ड एग डे 22 साल से पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। चलिए जानते हैं क्यों और कब से शुरू हुई एग डे मनाने की ये परंपरा। 

1996 में हुई थी घोषणा

इंटरनेशनल एग कमिशन की ओर से अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को वर्ल्ड एग डे मनाया जाता है। 1996 में इस बात की घोषणा की गई थी कि अंडे के फायदे को बताने के लिए हर साल इस दिन का आयोजन किया जाएगा।

 

अंडा एक ऐसा फूड आइटम है जो लगभग पूरी दुनिया में ना जाने कितनों का पेट भरता है। प्रोटीन की भरपूर मात्रा के कारण ये हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी है। इसी फायदे को लोगों तक पहुंचाने के लिए दुनिया के हर कोने में इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है जिसमें तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। 

किस देश में कैसे मनता है ऐग डे

हर देश में एग डे को मनाने का अलग-अलग तरीका है। देश भर की एग इंडस्ट्री और एग प्रोड्यूसर इस दिन को मनाते हैं। ऑस्ट्रेलिया में आज के दिन अंडे से बने रेसिपी की प्रतियोगिता रखी जाती है। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बड़े रेस्टोरेंट भी इस दिन अपनी स्पेशल एग रेसिपी को बताते हैं जिन्हें बड़े चेफ्स उनमें से कुछ खास डिशों को चुनते हैं और सम्मानित करते हैं।

ऑस्ट्रिया में आज के दिन स्कूलों और कॉलेज में अंडों के फायदे बताए जाते हैं साथ ही बताया जाता है। बांग्लादेश इस साल नवंबर में अंडे दिवस के उपलक्ष्य में एग फेस्टिवल करने जा रहा है जिसमें एग के फायदे के साथ उससे बनने वाली रेसिपी को भी बताया जाएगा। इसके अलावा ब्राजील, कनाडा, कोलंबिया, डेनमार्क, ईरान, इन्डोनेशिया, न्यूजीलैंड आदि जगहों पर भी एग डे मनाया जाता है। 

भारत में होता है खास आयोजन

एग डे पर भारत में इस साल तीन मिलियन यानी तीन करोड़ उबले हुए अंडे स्कूल के बच्चों को बांटे जाएंगे। इस कार्यक्रम को सरकारी मेडिकल कॉलेज, पुणे द्वारा आयोजित करवाया जाता है।

अंडे बांटेने के साथ ही हर स्कूल में अंडे के फायदे भी बताए जाते हैं और बच्चों को अंडे खाने के लिए प्रेरित किया जाता है। पिछले साल भी पुणे सरकारी मेडिकल कॉलेज की ओर से 2600 अंडे स्कूल के बच्चों को बांटे गए थे।   

ये होते हैं अंडे के फायदे

हम सभी को पता है अंडा में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है जिस वजह से यह हमारे लिए काफी फायदेमंद होता है। प्रोटीन के अलावा कैल्शियम व ओमेगा 3 फैटी एसिड का भा अच्छा स्त्रोत होता है। इसे खाने से शरीर की स्टैनिमा बढ़ती है, अंडा आपके बालों को मजबूती देता है साथ ही स्तन कैंसर से भी बचाता है। गर्भवती महिलाओं को अपने खाने में अंडे को जरूर रखना चाहिए इससे भ्रूण के विकास में मदद मिलती है। 

ये है अंडे से जुड़ी कुछ रोचक बातें

* भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। * देश में प्रति व्यक्ति हर साल अंडे की उपल्बधता 55 के करीब है। * राष्ट्रीय पोषाहार संस्थान कहता है कि हर साल इंसान कुल 180 अंडे खाने चाहिए। * एक अंडे को 6 मिनट से ज्यादा नहीं पकाना चाहिए वरना उसकी पौष्टिकता खत्म हो जाती है। * अंडे के छोटे से छिलके में कुल 17 हजार रोम छिद्र होते हैं।  

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सइवेंट्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब