International Condom Day: सेक्स का आनंद लेने, STDs से बचने के लिए सही साइज का कंडोम जरूरी, ऐसे चुनें परफेक्ट साइज

By उस्मान | Published: February 12, 2019 11:34 PM2019-02-12T23:34:46+5:302019-02-13T11:02:59+5:30

कंडोम के इस्तेमाल से अनचाही प्रेगनेंसी और यौन संचारित रोगों से बचने में मदद मिलती है। लेकिन बहुत से लोगों को कंडोम के सही साइज की जानकारी नहीं है। यही वजह है कि गलत साइज का कंडोम पहनकर यौन सम्बन्ध बनाने से सेक्स से जुड़े रोगों और अनचाही प्रेगनेंसी का खतरा होता है। 

International Condom Day : how to choose perfect or right size condom in condom size chart | International Condom Day: सेक्स का आनंद लेने, STDs से बचने के लिए सही साइज का कंडोम जरूरी, ऐसे चुनें परफेक्ट साइज

फोटो- पिक्साबे

वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) से एक दिन पहले यानी 13 फरवरी को इंटरनेशल कंडोम डे (International Condom Day) मानाया जाता है। अनचाही प्रेगनेंसी और यौन संचारित रोगों से बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। कंडोम के इस्तेमाल से अनचाही प्रेगनेंसी और यौन संचारित रोगों से बचने में मदद मिलती है। लेकिन बहुत से लोगों को कंडोम के सही साइज की जानकारी नहीं है। यही वजह है कि गलत साइज का कंडोम पहनकर यौन सम्बन्ध बनाने से सेक्स से जुड़े रोगों और अनचाही प्रेगनेंसी का खतरा होता है। 

यौन संचारित रोगों से बचने के साथ-साथ सेक्स का भरपूर आनंद लेने के लिए कंडोम का साइज परफेक्ट होना बहुत जरूरी है। गलत साइज का कांडों पहनने से उसके फटने का खतरा भी अधिक होता है। बेशक कंडोम अनचाही प्रेगनेंसी के खतरे को 98 फीसदी कम करता है लेकिन 2 फीसदी खतरा आपको प्रेग्नेंट बनाने और एसटीडी के मुंह में धकेलने के लिए काफी है। 

सही साइज का कंडोम क्यों है जरूरी (Why Condom Sizes Matter)

कंडोम अलग-अलग साइज में उपलब्ध होते हैं। सही साइज का कंडोम सेक्स के दौरान आपका कम्फर्ट लेवल बढाता है। इतना ही नहीं इससे आपकी उत्तेजना भी बढ़ती है। छोटे साइज का कंडोम पहनने से आप असुविधा महसूस करते हैं और इसके फटने के भी अधिक चांस होते हैं। यही वजह है कि कंपनियां विभिन्न साइज के कंडोम बना रही हैं ताकि लोगों को सेक्स से जुड़े विभिन्न रोगों से बचने में मदद मिल सके और वो सेक्स का सही आनंद ले सकें। 

ऐसे चुनें सही साइज का कंडोम (How to choose Perfect Condom Size)

सही साइज का कंडोम चुनने के लिए सबसे पहले आपको अपने लिंग या पेनिस को मापना चाहिए। ऐसा करने के लिए आप माप टेप, या स्ट्रिंग के टुकड़े का उपयोग कर सकता है। सबसे सटीक रिजल्ट के लिए आपको इरेक्शन यानी लिंग में तनाव के दौरान साइज का माप लेना चाहिए। अपने लिए परफेक्ट कंडोम चुनने के लिए आपको अपने लिंग के साइज को ऐसे मापना चाहिए। 

- सबसे पहले पेनिस की लंबाई लें, ध्यान रहे कि उस हिस्से तक माप लें जहां पेनिस आपके पेल्विक हिस्से से मिलता है। 
- चौड़ाई का माप लेने के लिए फ्लेक्सिबल टेप का इस्तेमाल करें। टेप को लिंग के सबसे मोटे वाले हिस्से, जो आमतौर पर शाफ्ट के बीच के पास होता है पर टेप लपेटकर चौड़ाई का माप लिया जा सकता है। 

English summary :
International Condom day 2019 special how to choose perfect size condom for safe and healthy sex: Uses of condom helps to avoid unnecessary pregnancy and sexually transmitted diseases. But many people do not know the exact size of the condom. This is the reason that sexual relations by wearing condoms of wrong size is a danger to sexually transmitted diseases and unnecessary pregnancy.


Web Title: International Condom Day : how to choose perfect or right size condom in condom size chart

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे