International Condom Day: चॉकलेट-स्ट्रॉबेरी ही नहीं, मीठा पान, चिकन टिक्का, भांग फ्लेवर में भी मिलते हैं कंडोम

By उस्मान | Published: February 12, 2019 10:04 PM2019-02-12T22:04:32+5:302019-02-12T22:04:32+5:30

कंडोम को गर्भनिरोधक के रूप में सबसे सस्ता और आसान उपाय माना जाता है। इसका सही तरह इस्तेमाल करने से अनचाही प्रेगनेंसी के खतरे को 98 फीसदी तक रोका जा सकता है। 

International Condom Day 2019 : types of condom flavors of Durex Kohinoor condom | International Condom Day: चॉकलेट-स्ट्रॉबेरी ही नहीं, मीठा पान, चिकन टिक्का, भांग फ्लेवर में भी मिलते हैं कंडोम

फोटो- पिक्साबे

दुनियाभर में वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) से एक दिन पहले यानी 13 फरवरी को इंटरनेशल कंडोम डे (International Condom Day) मानाया जाता है। अनचाही प्रेगनेंसी और यौन संचारित रोगों से बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। कंडोम के इस्तेमाल से अनचाही प्रेगनेंसी और यौन संचारित रोगों से बचने में मदद मिलती है। 

कंडोम को गर्भनिरोधक के रूप में सबसे सस्ता और आसान उपाय माना जाता है। इसका सही तरह इस्तेमाल करने से अनचाही प्रेगनेंसी के खतरे को 98 फीसदी तक रोका जा सकता है। 

कंडोम का प्रचार और बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनियां समय-समय पर तरह के फ्लेवर का रूप देकर कंडोम को बाजार में उतारती रहती हैं जिनमें प्रमुख चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी, वनिला फ्लेवर बहुत ज्यादा फेमस हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंडोम के कुछ इंडियन फ्लेवर भी बाजार में मौजूद हैं।

जी, हां बाजार में आपको मीठा पान और चिकन टिक्का मसाला फ्लेवर्स में भी कंडोम मिल सकता है। कंडोम बनाने वाली प्रमुख कंपनी ड्यूरेक्स कोहिनूर ने विभिन्न देसी फ्लेवेर्स के कंडोम बाजार में उतारे हैं। चलिए जानते हैं क्या-क्या हैं- 

मीठा पान
ड्यूरेक्स की कोहिनूर कंडोम कंपनी, मीठे पान के फ्लेवर में कंडोम लेकर आई है। इसमें कुछ फ्लेवर चेरी का भी है। यह डॉटेड कंडोम एक रोमांचक गंध पैदा करती है, जिससे अधिक उत्तेजना पैदा होती है। 

चिकन टिक्का मसाला
ड्यूरेक्स चिकन टिक्का मसाला फ्लेवर कंडोम इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। अगर आप मसालेदार सेक्स का मजा लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट है। खासकर ओरल सेक्स के लिए इससे बेहतर कंडोम कुछ नहीं है। इससे आपको चिकन टिक्का का स्वाद मिलेगा। 

भांग
आजकल के युवा भांग का नशा बहुत पसंद करते हैं और अगर भांग जैसा टेस्ट और नशा आपको कंडोम में भी मिल जाए, तो क्या कहने। हालांकि इस तरह का कंडोम दूसरे देशों में ज्यादा पसंद किया जाता है। 

लहसुन
बेशक लहसुन की गंध हर किसी को पसंद नहीं होती है लेकिन कुछ लोगों को यह पसंद है। यही वहज है कि कंपनी ने इस फ्लेवर कस कंडोम बाजार में उतारा है। यकीनन सेक्स के दौरान इस कंडोम से आपको पूरा आनंद मिल सकता है।  

Web Title: International Condom Day 2019 : types of condom flavors of Durex Kohinoor condom

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे