लाइव न्यूज़ :

रिसर्च में अनिद्रा के कारणों पर हुए कई खुलासे, जानिए क्यों होती है नींद नहीं आने की बीमारी

By धीरज पाल | Updated: March 9, 2018 18:32 IST

रिसर्च के मुताबिक यूएस में लगभग 10 से 20 प्रतिशत लोग अनिद्रा की सामस्या से ग्रस्त हैं।

Open in App

शारीर को स्वस्थ रखने के लिए यह बहुत जरुरी है कि हम भरपूर नींद लें। अक्सर आपने डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से यह कहते सुना होगा कि हमें कम से कम लगातार 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए और नींद में भी रात के समय ली गई नींद अधिक महत्वपूर्ण होती है। आजकल की फास्ट लाइफ में कुछ लोगों को भरपूर सोने का समय नहीं मिलता है तो कुछ लोगों को नींद ही नहीं आती है। ये लोग नींद ना आने की समस्या यानी इनसोम्निया का शिकार होते हैं।हाल ही में हुए एक शोध के मुताबिक अनिद्रा की समस्या आनुवांशिक हो सकती है। हालांकि नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन एक बड़ा कारण आनुवांशिक दोष के होने का बताया गया है।

क्या है अनिद्रा

अनिद्रा एक बीमारी का रुप होता है। यह बीमारी अन्य बिमारियों का कारण भी बन सकती है जैसे-ब्रेन स्ट्रोक, दिल का दौरा, ब्लडप्रेशल, याददाश्त कमजोर होना, तनाव व सिरदर्द आदि। इसके कई कारण बताए गए हैं। रिसर्च के मुताबिक डायबटीज और डिप्रेशन दो कंडिशन में अनिद्रा जैसी बिमारी का सामना करना पड़ता है जो आनुवांशिकता जुड़ा पाया गया है। 

अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार इस बिमारी को दूर करने के लिए क्रोमोसोम्स पर काम किया जा रहा है ताकि इस बिमारी से लोगों को मुक्ति मिल जाए। इसके अलावा यह उसी पीढ़ि तक सीमित रहेगी और आने वाली पीढ़ी इसके शिकार से बच सकेगी। रिसर्च के मुताबिक यूएस में अनिद्रा से लगभग 10 से 20 प्रतिशत लोग ग्रसित है। इतना ही नहीं इस बिमारी से आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है और ज्यादा बढ़ने से लोग मौत का शिकार भी हो सकते हैं। 

इस कारण से भी होते हैं अनिद्रा के शिकार

1. अनिद्रा का शिकार वो होते हैं जो नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं जैसे- शराब, निकोटिन, कैफीन, अफीम आदि का नियमित सेवन से अनिद्रा का कारण बनता है। 2. दवाइयों का अधिक प्रयोग व दवाइयों के साइड इफेक्ट से भी अनिद्रा की स्थिति बन जाती है। 3. नियमित रूप से कम्प्यूटर व मोबाइल का अत्यधिक इस्तेमाल करने से अनिद्रा की स्थिति बन जाती है। 4. सोच, घबराहट, सामाजिक तनाव, बेचैनी से भी अनिद्रा का शिकार का कारण बनता है। 5. कुछ रोगों के कारण बी नींद में बाधा आ सकती है वे रोग, कैंसर, हार्ट रोग, दमा, एलर्जी आदि हो सकते हैं।

अनिद्रा का ऐसे करें उपचार

अगर आप अपने ऊपर अनिद्रा जैसे बिमारी को हावी नहीं होने देना चाहते हैं तो आपको इन उपचारों का अनुसरण करना चाहिए। 1. अगर आप अनिद्रा से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको समय पर सोने की आदत डालना होगा। 2. नींद नहीं आ रही है तो आपको पुस्तक पढ़ना चाहिए। 3. सोने से कम से कम 2 घंटे पहले भोजन करें। 4. हल्का फुल्का व्यायाम कर या ध्यान में लीन होने के बाद ही सोएं। 5. सोते समय नकारात्मक बातें अपने दिमाग में न लाएं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब