लाइव न्यूज़ :

सिर्फ देश में नहीं, विदेश में भी भारतीय युवाओं को दिल की बीमारी का अधिक खतरा

By उस्मान | Updated: October 26, 2018 07:31 IST

शोधार्थियों ने बताया कि पश्चिमी देशों में रह रहे अपने देश के प्रवासियों की तुलना में भारतीय युवाओं को करीब एक दशक पहले दिल की बीमारी होने का खतरा है।

Open in App

संयुक्त अरब अमीरात के भारतीय प्रवासियों को पश्चिमी देशों में रहने वाले अपने ही मुल्क के लोगों की तुलना में लगभग एक दशक पहले हृदय रोग होने का खतरा बढ़ जाता है है। एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।

एस्टर हॉस्पिटल्स दुबई की ओर से किए गए अध्ययन में पाया गया है कि भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और फिलीपीन समेत दक्षिण पूर्व एशिया के लोगों को अपनी जिंदगी के अहम सालों में दिल की बीमारी होने का खतरा ज्यादा है।

शोधार्थियों ने बताया कि पश्चिमी देशों में रह रहे अपने देश के प्रवासियों की तुलना में उन्हें करीब एक दशक पहले दिल की बीमारी होने का खतरा है।

यह अध्ययन कोरोनरी आर्टरी डिजीज (सीएडी) से पीड़ित विभिन्न पृष्ठभूमि से आने वाले मरीजों पर किया गया है, जिनका बीते तीन महीनों के दौरान एस्टर अस्पताल में इलाज हुआ है।

अध्ययन के मुताबिक, यहां रहने वाले युवा भारतीय में किसी भी अन्य देश के नागरिकों की तुलना में कई कारणों से सीएडी होने का ज्यादा खतरा है।

अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ सचिन उपाध्याय ने कहा 'हमारे चिकित्सीय आंकड़े यह कहते हैं कि बीमारी होने से पहले निवारक उपायों को शुरू कर देना चाहिए। युवाओं में अब दिल की बीमारी होना सामान्य है।' 

उन्होंने कहा कि भारत में हुए कई सर्वेक्षण यह संकेत देते हैं कि जिन लोगों को दिल का दौरा पड़ता है उनमें से 40 प्रतिशत की आयु 55 साल से कम होती है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब