लाइव न्यूज़ :

हर वक्त स्मार्ट फोन चलाना सही नहीं! देश के 70 फीसदी युवा इस बीमारी से हैं परेशान, जानें सिंड्रोम के बारे में और बचने का तरीका

By आजाद खान | Updated: June 11, 2023 14:33 IST

स्मार्ट फोन के ज्यादा इस्तेमाल को लेकर कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि यह समस्या देश के करीब 70 फीसदी युवाओं में पाई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देस्मार्ट फोन का ज्यादा इस्तेमाल करना हमारे सेहत के लिए हानिकारक है। इससे हमें खासकर युवाओं को गंभीर समस्या हो सकती है। इसके बुरे प्रभाव से बचना का सबसे आसान तरीका है कि आप अपने स्क्रीन पर ज्यादा समय न बिताएं।

Smartphone Vision Syndrome: स्मार्ट फोन के कारण लोगों को काफी समस्या हो रही है। यह लोगों में एक गंभीर रूप ले रही है। किसी भी कारण से ज्यादा देर तक स्क्रीन में लंबे समय तक टाइम बिताना यह सेहत के लिए हानिकारक है। इस कारण लोगों की फिटनेस और रीढ़ की हड्डी पर भी असर पड़ रहा है। ज्यादा देर तक स्क्रीन पर समय बिताने से लोगों में स्मार्ट फोन विजन सिंड्रोम हो रहा है और ये युवाओं में ज्यादा हो रहा है। 

ऐसे में आइए जानते है कि ये स्मार्ट फोन विजन सिंड्रोम है क्या और इसमें लोगों को क्या समस्या होती है। यही नहीं हम इससे कैसे यह भी हम जानने की कोशिश करेंगें। 

क्या है स्मार्ट फोन विजन सिंड्रोम

स्मार्ट फोन विजन सिंड्रोम एक ऐसी समस्या है जो युवाओं को ज्यादा प्रभावित कर रही है। इस समस्या में स्मार्ट फोन के स्क्रीन को लगातार देखने से आंखों पर बुरे असर पड़ रहे है और इसके गंभीर रूप में आपकी आंखों की रौशनी भी जा सकती है। कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि यह समस्या देश के करीब 70 फीसदी युवाओं में पाई जा रही है। 

जानकारों के अनुसार, इस समस्या में लोगों में तब जन्म लेती है जब लोग ज्यादा देर तक स्क्रीन को देखते है और इससे उनकी आंखें थक जाती है और वह दर्द करने लगती है। यही नहीं स्क्रीन से आने वाली नीली रौशनी से आंखों का रेटिना भी खराब होता है। इस कारण आपको धुंधला भी दिखाई देता है। 

ऐसे करें इससे बचाव

यह समस्या काफी गंभीर है और लोगों को खासकर युवाओं को इससे बचना चाहिए। ऐसे में इससे बचने का सबसे आसान तरीका है ज्यादा देर तक स्मार्ट फोन को न देखें और अगर देखें भी तो आप बीच-बीच में ब्रेक लिया कीजिए। यही नहीं लोगों को लगातार एक या फिर दो घंटे तक स्क्रीन देखने की आदत को भी बदलें। 

इसके अलावा लोगों को यह भी चाहिए कि वे ज्यादा नजदीक से अपने स्क्रीन को न देखें बल्कि एक दूरी बना कर रखें। इसके साथ आप इस बात का भी ध्यान रखें कि लाइट को बंद करके या फिर अंधेरे में स्क्रीन को न देखें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब