लाइव न्यूज़ :

इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 5 सस्ती सब्जी, कई रोगों से होगा बचाव

By उस्मान | Updated: June 3, 2021 15:10 IST

कोरोना काल में इम्यून पावर बढ़ाने के लिए बच्चों को जरूर खिलाएं ये सब्जियां

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना काल में इम्यून पावर बढ़ाने के लिए बच्चों को जरूर खिलाएं ये सब्जियां विटामिन सी का भंडार हैं ये सब्जियांसंक्रमण का खतरा कम करने में सहायक हैं

एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए स्वस्थ आहार जरूरी है। स्वस्थ आहार शरीर को रोगों से बचाकर आपको लंबा और स्वस्थ जीवन देने में सहायक है। कोरोना काल में प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाना और ज्यादा जरूरी हो गया है। 

एक्सपर्ट्स का मानना है कि विटामिन सी जैसे पोषक तत्व प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में सहायक हो सकते हैं। हम आपको विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर कुछ सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जो कोरोना महामारी में आपके शरीर को मजबूत बनाकर कई रोगों से बचाने में सहायक हो सकती हैं।

शिमला मिर्चमिर्च में किसी भी खट्टे फल की तुलना में विटामिन सी की समान मात्रा होती है। यह सब्जी बीटा कैरोटीन का भी बेहतर स्रोत है। इसमें मौजूद खनिज और विटामिन शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ा सकते हैं। यह आंखों को स्वस्थ रखने और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में भी मदद कर सकता है।

नींबूनींबू विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट के सबसे अधिक उपलब्ध स्रोतों में से एक है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकता है। एंटीऑक्सिडेंट शरीर को मुक्त कणों को हटाने में मदद करते हैं जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस छोटे फल में काफी मात्रा में थियामिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी -6, पैंटोथेनिक एसिड, कॉपर और मैंगनीज भी होते हैं।

लहसुनस्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा गुणकारी हैं। इसकी खोज आज से हजारों साल पहले ही चीन और मिश्र में कर ली गई थी। भारतीय आयुर्वेद में भी लहसुन को बहुत महत्वपूर्ण औषधि माना गया है। लहसुन में खासकर एलिसिन कंपाउंड पाया जाता है, लहसुन में पाए जाने वाले एलिसिन के कारण ही इसे पूरी दुनिया में खाया जाता है।

पालकपालक के गुणों के बारे में आपने सुना ही होगा। पालक को इसलिए भी खास माना जाता है क्योंकि इसमें बीटा-कैरोटीन और ल्यूटिन एंटिऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इस में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर के खतरे को कम करने का काम करते हैं। इसके अलावा पालक विटामिन ए का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है, जिसके कारण पालक खाने से आंखें लंबी उम्र तक स्वस्थ रहती हैं।

ब्रोकलीसब्जियों में सबसे हेल्दी माना जाता है। इसकी वजह है ब्रोकली में 2 सबसे खास कंपाउंड हैं, जिन्हें ग्लूकोसाइनोलेट और सल्फोराफेन कहते हैं। ये दोनों कंपाउंड्स भी कैंसर को रोकने में मददगार होते हैं। ब्रोकली के सेवन से कई क्रॉनिक बीमारियों का खतरा कम होता है।

ब्रोकली में ढेर सारे पोषक तत्वों के साथ फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है। रोजान एक कर ब्रोकली खाने से शरीर को 116% विटामिन K मिलता है और 135% विटामिन C मिलता है। इसके अलावा ब्रोकली में फॉलेट, पोटैशियम, मैंग्नीज आदि मिनरल्स होते हैं, जो दिल की बीमारियों से आपको बचाते हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत