लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में इम्यून पावर बढ़ाकर कोरोना से लड़ने के लिए खायें ये 3 चीजें, जड़ से खत्म होंगे सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, गले की खराश

By उस्मान | Updated: December 18, 2020 09:14 IST

इम्यूनिटी सिस्टम कैसे मजबूत करें : सर्दियों में इम्यून पवार कमजोर होने का अधिक खतरा, किचन की इन चीजों से मिलेगा तुरंत फायदा

Open in App
ठळक मुद्देसर्दियों में इम्यून कमजोर होने का अधिक खतराकिचन में मौजूद चीजों का सही इस्तेमाल जानियेसंक्रमण से बचाती हैं रोजाना इस्तेमाल होने वाले यह चीजें

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना जरूरी है। यही वजह है कि महामारी के दौरान सरकार से लेकर डॉक्टरों तक सभी ने इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनाने के तरीकों पर जोर दिया है। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है। 

सर्दियों का मौसम जारी है और इस मौसम में इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने का सबसे अधिक खतरा होता है। यही वजह है कि इस मौसम में अधिकतर लोग सर्दी, खांसी, बुखार, जुकाम आदि समस्याओं से पीड़ित रहते हैं। 

महामारी और ठंड से निपटने के लिए आपको किसी भी हालत में अपनी सेहत पर ध्यान देना हो होगा। इसके लिए आप अपने किचन में रखे मसाले और जड़ी-बूटियां जैसे हल्दी या हल्दी, तुलसी, काली मिर्च आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

हम आपको कुछ ऐसे मसालों और जड़ी बूटियों के बारे में बता रहे हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करते हैं। बस आपको इनके सही इस्तेमाल का तरीका आना चाहिए। चलिए जानते हैं- 

हल्दीयह 300 से अधिक पोषक तत्वों सहित कैल्शियम, फाइबर, आयरन, जिंक आदि के साथ सबसे शक्तिशाली भारतीय मसालों में से एक है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इसमें एंटी-वायरल, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो शरीर के प्रतिरक्षा को मजबूत करने में मदद करते हैं।

कैसे करें हल्दी का सेवनकाली मिर्च के साथ दूध या घी में मिलाकर हल्दी का सेवन किया जा सकता है। आप रोजाना सोने से पहले दूध में हल्दी डालकर पी सकते हैं। इसके अलावा अपने खाने में हल्दी का इस्तेमाल करें। खाने में काली मिर्च के साथ हल्दी का इस्तेमाल करने से आपको अधिक फायदा हो सकता है। 

लहसुनएंटीसेप्टिक, एंटीफंगल और पौष्टिक गुणों के साथ लहसुन का उपयोग आयुर्वेद में हजारों वर्षों से इम्यून बूस्टर के रूप में किया गया है। एक पावरफुल और नैचुरल एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करके शरीर को बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण से बचाने के लिए जाना जाता है। 

लहसुन जब ताजा और कच्चा होता है तो यह एक नैचुरल एंटीबैक्टीरियल एजेंट के रूप में कार्य करता है क्योंकि इसमें एलिसिन होता है जो वायरस और बैक्टीरिया को मारता है। यह सर्दी के दौरान होने वाली खांसी, जुकाम और सीने में संक्रमण के खिलाफ एक अच्छी दवा है।

कैसे करें लहसुन का इस्तेमालइसका फायदा लेने के लिए आप खाने में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके इसके अधिक फायदे लेना चाहते हैं तो आपको लहसुन को भूनकर खाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अंकुरित लहसुन बहुत अधिक फायदेमंद होता है। 

विटामिन सी भरपूर खाद्य पदार्थनींबू, लाल शिमला मिर्च, पपीता, टमाटर, आदि इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए जाने जाते हैं। सर्दियों में आपको रोजाना इन चीजों का सेवन करना चाहिए। FSSAI का मानना है कि मजबूत प्रतिरक्षा और स्वस्थ त्वचा पाने के लिए आपको अपने खाने में विटामिन-सी से भरपूर प्लांट बेस्ड खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडविंटर फिटनेससर्दियों का खानाघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार