लाइव न्यूज़ :

Coronvirus Diet: बाजार में आ गई 'इम्यूनिटी पावर' बढ़ाने वाली मिठाई, जानें कोरोना संकट में इसे खाने क्या फायदे होंगे

By भाषा | Updated: June 9, 2020 15:30 IST

कोलकाता में एक ऐसी मिठाई बिक रही है जिसके बारे में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का दावा किया जा रहा है

Open in App
ठळक मुद्दे'इम्यूनिटी संदेश' रखा गया है जिसमें 15 जड़ी बूटी एवं मसाले हैंहिमालय से लाए गए शहद का इस्तेमाल किया गया हैसंदेश लोगों की इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक

कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 267,249 जा पहुंची है और मरने वालों का आंकड़ा 7,478 पर पहुंच गया है। हालांकि 129,215 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं।

कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है। बताया जा रहा है कि यह कमजोर लोगों को जल्दी प्रभावित करता है। यही वजह है कि आयुष मंत्रालय सहित कई विशेषज्ञ शरीर को अंदर से मजबूत करने यानी इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह दे रहे हैं।

इस बीच कोलकाता में मिठाई दुकानों की एक प्रतिष्ठित श्रृंखला ने एक नया आइटम बाजार में पेश किया है जिसके बारे में यह दावा किया गया है कि इसमें विभिन्न जड़ी-बूटियाँ और मसाले हैं जो कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले हैं। 

'इम्यूनिटी संदेश' है मिठाई का नामएक दुकान के मालिक सुदीप मलिक ने बताया कि इस मिठाई का नाम 'इम्यूनिटी संदेश' रखा गया है जिसमें 15 जड़ी बूटी एवं मसाले हैं, इनमें हल्दी, तुलसी, केसर और इलाइची है।

हिमालय शहद से बनी है मिठाईउन्होंने बताया कि संदेश में चीनी के बदले हिमालय से लाए गए शहद का इस्तेमाल किया गया है, ताकि इसे खाने के बाद ग्राहकों की इम्युनिटी : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े। 

इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायकइसके मालिक बलराम मलिक राधारमण मलिक ने कहा, 'हम यह दावा नहीं कर रहे हैं कि यह कोरोना वायरस संक्रमण का एंटीडोट है । वायरस के बारे में माना जाता है कि यह उन लोगों को प्रभावित करता है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, और संदेश लोगों की इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक है ।'

अप्रैल में एक अन्य लोकप्रिय मिठाई दुकान ने 'कोरोना संदेश' पेश किया था, जिसका आकार वायरस की तरह है और जागरूकता अभियान के तहत यह ग्राहकों को मुफ्त में दिया जा रहा था । 'संदेश' पश्चिम बंगाल की एक लोकिप्रिय मिठाई है।  

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 9,987 मामले

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 9,987 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद मंगलवार सुबह आठ बजे तक कुल संक्रमितों की संख्या 2,66,598 हो गई। वहीं एक दिन में रिकॉर्ड 266 लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 7,466 तक पहुंच गई।

जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन के बाद कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला भारत पांचवां देश बन गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में फिलहाल 1,29,917 मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,29,214 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘अब तक 48.47 फीसदी लोग स्वस्थ हो चुके हैं।’’ कुल संक्रमितों में विदेश नागरिक भी शामिल हैं। मंगलवार सुबह तक हुई 266 मौतों में से सबसे ज्यादा 109 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है।

इसके बाद दिल्ली में 62, गुजरात में 31, तमिलनाडु में 17, हरियाणा में 11, पश्चिम बंगाल में नौ, उत्तर प्रदेश में आठ, राजस्थान में छह, जम्मू-कश्मीर में चार, कर्नाटक में तीन, मध्य प्रदेश और पंजाब में दो-दो और बिहार तथा केरल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

देश में अब तक कुल 7,466 मौतों में से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3,169 लोगों की मौत हुई। इसके बाद गुजारत में 1,280, दिल्ली में 874, मध्य प्रदेश में 414, पश्चिम बंगाल में 405, तमिलनाडु में 286, उत्तर प्रदेश में 283, राजस्थान में 246 और तेलंगाना में 137 लोगों की मौतें हुईं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के सबसे ज्यादा 88,528 मामले महाराष्ट्र से है। इसके बाद तमिलनाडु में 33,229, दिल्ली में 29,943, गुजरात में 20,545, उत्तर प्रदेश में 10,947, राजस्थान में 10, 763 और मध्य प्रदेश में 9,638 है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार