Diet Tips: सोने से पहले दूध में डालकर पियें यह 2 चीजें, इम्यूनिटी बढ़ेगी, खून होगा साफ, हड्डियां बनेंगी मजबूत

By उस्मान | Published: June 5, 2020 12:29 PM2020-06-05T12:29:15+5:302020-06-05T12:29:15+5:30

Immunity boost diet: शरीर को अंदर से मजबूत बनाकर वायरस से लड़ने के लिए इन चीजों को सेवन जरूर करें

Immunity boost diet plan: mix these herbs in your milk glass to boost immunity, to fight coronavirus, anemia, obesity, bones problems, stress | Diet Tips: सोने से पहले दूध में डालकर पियें यह 2 चीजें, इम्यूनिटी बढ़ेगी, खून होगा साफ, हड्डियां बनेंगी मजबूत

Diet Tips: सोने से पहले दूध में डालकर पियें यह 2 चीजें, इम्यूनिटी बढ़ेगी, खून होगा साफ, हड्डियां बनेंगी मजबूत

स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए सिर्फ स्वस्थ चीजों का सेवन ही काफी नहीं है बल्कि समय और क्या चीज किसके साथ खा रहे हो, यह भी जरूरी है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कुछ फूड कॉम्बिनेशन आपको ज्यादा पोषण देते हैं। इनमें से एक दूध भी है। दूध एक संपूर्ण आहार है लेकिन अगर दूध में कुछ चीजें मिक्स कर दी जाएं तो इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। 

कोरोना संकट में इम्यूनिटी को मजबूत करना जरूरी है और इसके लिए हम आपको दो ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको दूध में डालकर पीना चाहिए। इससे न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी बल्कि कई गंभीर रोगों से बचने में भी मदद मिलेगी। 

दूध और दालचीनी
इसमें पहली चीज है दालचीनी। मसाले के रूप में दालचीनी का इस्तेमाल हर किचन में भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन यह सिर्फ भोजन के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता है बल्कि इसमें कई ऐसे स्वास्थ्यवर्धक गुण मौजूद होते हैं जो शरीर को सेहतमंद रखने में मददगार होते हैं। दालचीनी के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है और त्वचा पर इस्तेमाल करने से त्वचा के दाग, धब्बे खत्म होकर बेदाग होती है और त्वचा पर निखार आ जाता है।

 

पाचन रहता है दुरुस्त
पाचन के लिए दालचीनी का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति अच्छी रहती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने दूध में आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाकर पीना चाहिए।

डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक
दालचीनी का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी लाभदायक होता है। दालचीनी में कुछ ऐसे कंपाउंड मौजूद होते हैं। जिससे ब्लड शुगर जैसी गंभीर समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। दालचीनी डायबिटीज टाइप 2 के मरीजों के लिए काफी लाभदायक होता है।

अनिद्रा से राहत दिलाने में सहायक
आजकल ज्यादातर लोग तनाव के कारण नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में यदि रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में दालचीनी मिलाकर पिए तो इससे नींद अच्छी आती है और तनाव दूर होता है।

त्वचा में आता है निखार
दालचीनी वाला दूध पीने से बालों को मजबूती मिलती है और त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती है क्योंकि दालचीनी एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है।
 
हड्डियां बनती हैं मजबूत
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दालचीनी वाला दूध पीने की सलाह बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि डॉक्टर भी देते हैं। इसका इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। नियमित इसके सेवन से गठिया जैसी समस्या दूर रहती है।

हल्दी और दूध
दूध में जहां कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है वही हल्दी में एंटीबायोटिक गुण मौजूद होता है। यदि दोनों एक साथ मिला दिया जाए तो इसके लाभ कई गुना अधिक हो जाते हैं। दोनों ही आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

वजन कम करने में है सहायक
गर्म दूध के साथ हल्दी के सेवन से शरीर में जमा फैट कम होने लगता है। हल्दी में मौजूद कैल्शियम और मिनरल्स वजन घटाने में काफी मददगार होते हैं।

खून की करता है सफाई
आयुर्वेदिक परंपरा में हल्दी वाले दूध को एक बेहतरीन रक्त शुद्ध करने वाला माना जाता है। यह रक्त को पतला कर रक्त वाहिनी की गंदगी को साफ करता है और शरीर में रक्त परिसंचरण को मजबूत बनाता है।

दमा रोग में है लाभदायक
हल्दी एक एंटीमाइक्रोबियल्स गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसे गर्म दूध के साथ पीने से दमा कफ और साइनस जैसी समस्याओं से राहत मिलता है। यह बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण से लड़ने में मददगार होता है।

दर्द से दिलाए आराम
हल्दी दूध के सेवन से गठिया से लेकर कान दर्द तक की कई समस्याओं से राहत मिलता है। हल्दी से शरीर का रक्त संचरण बढ़ जाता है। जिससे दर्द में तेजी से राहत मिलती है।

हड्डियों को बनाता है मजबूत
दूध में कैल्शियम और हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। जिसके कारण हल्दी वाला दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी तेजी से बढ़ती है।

त्वचा के लिए है फायदेमंद
त्वचा के दाग- धब्बे और झाइयां मिटाने के लिए हल्दी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे हटाने के लिए हल्दी और काले तिल को बराबर मात्रा में पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। साथ ही हल्दी वाला दूध पिए। इससे त्वचा में निखार आता है।

Web Title: Immunity boost diet plan: mix these herbs in your milk glass to boost immunity, to fight coronavirus, anemia, obesity, bones problems, stress

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे