क्या आप भी पेट के बल सोना करते हैं पसंद, अगर हां तो यह खबर आपके लिए है, जानें Stomach Sleeping के हानिकारक नुकसान
By आजाद खान | Updated: April 18, 2022 17:44 IST2022-04-18T17:39:13+5:302022-04-18T17:44:28+5:30
जानकारों के अनुसार, पेट के बल सोने से शारीरिक और मानसिक दोनों नुकसान होते हैं। इससे शरीर को बहुत हानि पहुंचता है।

क्या आप भी पेट के बल सोना करते हैं पसंद, अगर हां तो यह खबर आपके लिए है, जानें Stomach Sleeping के हानिकारक नुकसान
Sleeping Position: अच्छी हेल्थ के लिए सही और पूरी नींद बहुत जरूरी है। जब किसी को पूरी नींद मिलती है तो उसके सेहत में अच्छा ग्रोथ होता है। साथ ही साथ वह कई सारी बीमारियों से भी बच सकता है। लेकिन क्या आप जानते है कि आपकी नींद के साथ आपके सोने के पोजीशन भी बहुत मायने रखते हैं। अगर आप सही से नहीं सोते है तो इससे आपको कई सारे दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है।
बहुत से लोगों में यह देखा गया है कि वह सही से नहीं सोते है या यह कह ले के वे पेट के बल सोते हैं। ऐसे में सेहत के लिए पेट के बल सोना कितना सही है, यह इससे ही पता चल जाता है कि इस तरीके से सोने वाले लोगों को बहुत सी बीमारियां पकड़ लेती है। इसलिए सोने के पोजीशन में इस पोस को गलत माना जाता है और इससे बचने की सलाग दी जाती है। आइए जानते है कि पेट के बल सोने से क्या नुकसान होता है।
पेट के बल सोने से क्या-क्या नुकसान होते है (Stomach Sleeping Disadvantage)
जानकारों की माने तो पेट के बल सोने से शारीरिक और मानसिक दोनों नुकसान होते हैं। इससे कई गंभीर बीमारियां भी होती है। इसलिए इससे हमें बाज आना चाहिए।
1. गर्दन में दर्द (Stomach Sleeping Disadvantage- Neck Pain)
आपको बता दें कि पेट के बल सोने से आपके गर्दन में दर्द की समस्या पैदा होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब आप पेट के बल सोते है तो आपके शरीर का सिर और स्पाइन सीधा नहीं रहता है जो आपकी गर्दन में दर्द को पैदा करता है। यही नहीं कई लोग यह भी शिकायत करते है कि उनके पूरे नर्स में दर्द हो रहा है। कहा जाता है कि आपते सही से नहीं सोने के कारण यह दर्द होता है।
2. स्पाइन में होता है खिंचाव (Stomach Sleeping Disadvantage- Spine Pain)
इस पोजीशन में सोने से आपके स्पाइन में खिंचाव और कमर में दर्द की समस्या पैदा हो सकती है। असल में होता क्या है कि जब आप पेट के बल सोते है तो ऐसे में आपके पूरे शरीर का बल आपके बॉडी के बीज के हिस्से पर पड़ जाता है जो आपके स्पाइन के पोजीशन को गड़बड़ा देता है। ऐसे हालात में आपके स्पाइन में खिंचाव भी हो सकता है।
3. पीठ पर पड़ता है असर (Stomach Sleeping Disadvantage- Back Issue)
पेट के बल सोने से आपके पीठ पर भी असर पड़ता है। इससे आपके नींद पूरी नहीं होती है जिससे दूसरे दिन थकान-थकान सा लगता है। इस पोजीशन से कई और समस्याएं भी होती है जैसे सिर दर्द होना और पाचन शक्ति पर असर पड़ना। यही कारण है कि इस पोजीशन में सोने से मना किया जाता है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)