लाइव न्यूज़ :

जमीन पर गिराए गई दूध की 2-3 बूंदें सफेद निशान छोड़कर धीरे-धीरे बहे तो....ऐसे करें असली नकली मिल्क की पहचान, जानें 2 तरीके

By आजाद खान | Updated: May 7, 2023 12:02 IST

जानकारों की माने तो दूध में मिलावट की गई है कि इसका पहचान करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी भी मिलावटी चीजों के सेवन से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे आपको गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। ऐसे में दूध जैसे हेल्थ ड्रिंक में भी मिलावट की जाती है जिससे हमें बचना चाहिए।

Health Tips-Milk Adulteration:  आजकल हर एक चीज में मिलावट हो रही है यहां तक के आपके द्वारा सेवन किए जाने वाले दूध की शुद्धता में भी गड़बड़ की जा रही है। इस हालत में अब यह जरूरी हो गया है कि लोग किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले उसकी सही से परख कर लें कि कहीं उस में मिलावट तो नहीं न की गई है। ऐसे में आज के इस लेख में हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि अगर यह जानना हो कि आपके दूध में मिलावट की गई है कि नहीं तो इसके लिए क्या करेंगे, आइए दो स्टेप्स में इसे जान लेते है। 

कैसे करें मिलावटी दूध की पहचान?

आमतौर पर जिस दूध में मिलावट होती है उसमें माल्टोडेक्सट्रिन पाउडर, रिफाइंड आयल और हाइड्रोजन परॉक्साइड पाई जाती है। इनका प्रयोग कर किसी भी नकली दूध को तैयार किया जाता है। ऐसे में इसका पता आप बहुत ही आसानी से लगा सकते है और इसकी पहचान आप इसे सूंघकर या फिर दूध को चखकर भी कर सकते है। 

बता दें कि नकली दूध दिखने में काफी पतला होता है और इसका टेस्ट भी शुद्ध दूध से काफी अलग होता है। ऐसे में इस तरीके अगर आप दूध की शुद्धता का पहचान नहीं कर पा रहे है तो आपको दो और रास्ते भी बता देते है जिससे आप और भी आसानी से इसका फैसला ले पाएंगे कि यह दूध असली है या नकली है। 

2 तरीकों से करें असली-नकली दूध की पहचान

असली और नकली दूध की पहचान करने के लिए आप ये दो और तरीकों का भी इस्तेमाल कर सकते है। सबसे पहले तरीके में आप दूध की दो तीन बूंदों को जमीन पर गिराएं और फिर गौर से देखें कि ये बूंदें जमीन पर कैसे रह रहे है। अगर ये बूंदें सफेद निशान छोड़कर धीरे-धीरे आगे बढ़े तो यह जान लीजिए कि आपका दूध शुद्ध है और इसमें कोई मिलावट नहीं है। वहीं अगर जमीन पर गिरते ही आपका दूध तेजी से बहने लगे और कोई सफेद निशान जमीन पर न छोड़े तो यह जान लीजिए कि आपके दूध में मिलावट है। 

अगर इससे भी आप पता नहीं लगा पा रहे है तो फिर आप लिटमस पेपर से भी दूध की शुद्धता की पहचान कर सकते है। इसके लिए आप पहले लिटमस पेपर को लें और फिर उस पर दूध के दो तीन बूंदें डालें और फिर देखें कि क्या रिएक्शन हो रहा है। अगर दूध में कोई मिलावट होगी तो लिटमस पेपर का रंग बदल जाएगा और इसका रंग लाल से नीला हो जाएगा। लेकिन अगर लिटमस पेपर का कोई भी रंग नहीं बदलेगा और उसका रंग जैसे का तैसे रहेगा तो इससे यह साबित होता है कि दूध असली है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार