अगर जल्दी पाना है सिक्स पैक एब्स और बनाना है अच्छा बॉडी तो आज ही अपनाएं ये 3 एक्सरसाइज, मिलेगा मनचाहा लुक शरीर में दिखेंगे कट

By आजाद खान | Updated: June 17, 2022 13:07 IST2022-06-17T13:03:19+5:302022-06-17T13:07:34+5:30

जानकारों का कहना है कि अच्छे से एक्सरसाइज करने के बाद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलने पर कुछ खास एक्सरसाइज करने की जरूरत पड़ती है। इसके लिए नीचे बताए गए एक्सरसाइज को करने की जरूरत है।

how to make six pack abs at home Six Pack Abs kaise banaye health tips in hindi | अगर जल्दी पाना है सिक्स पैक एब्स और बनाना है अच्छा बॉडी तो आज ही अपनाएं ये 3 एक्सरसाइज, मिलेगा मनचाहा लुक शरीर में दिखेंगे कट

अगर जल्दी पाना है सिक्स पैक एब्स और बनाना है अच्छा बॉडी तो आज ही अपनाएं ये 3 एक्सरसाइज, मिलेगा मनचाहा लुक शरीर में दिखेंगे कट

Highlightsअच्छा बॉडी पाने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत ही जरूरी है। एक्सरसाइज का चयन करते समय कई बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। एक्सरसाइज का चयन करते समय कई बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है।

Six Pack Abs Exercise: आजकल री भाग-दौड़ की जिन्दगी में अपने लिए समय निकालना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर किसी को सिक्स पैक एब्स बनाना हो तो वह उसके लिए और भी मुश्किल का सबब बन जाता है। आम तौर पर यह देखा गया है कि अच्छे से एक्सरसाइज करने के बाद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता है और सिक्स पैक एब्स का सपना पूरा नहीं होता है। ऐसे में कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है अगर आप चाहते है कि आपका भी सिक्स पैक एब्स हो और आप भी दूसरों से अलग दिखें। 

तो आइए आज के इस पोस्ट में हम यह जानने की कोशिश करेंगी कि सिक्स पैक एब्स के लिए आपको कौन सा एक्सरसाइज करना चाहिए और इसके क्या फायदे हैं।  

सिक्स पैक एब्स के लिए खास एक्सरसाइज (Six Pack Abs Exercise)

जानकारों की माने तो सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए कई एक्सरसाइज मौजूद है, लेकिन कुछ एक्सरसाइज ऐसे हैं जिन्हें खास तौर पर सिक्स पैक एब्स के लिए ही बनाया गया है और इसके करने से आपको रिजल्ट अच्छा और जल्दी देखने को मिलेगा। तो आइए जानते है कि वह कौन-कौन सी एक्सरसाइज है।

1. साइकिलिंग करने से बनता है सिक्स पैक एब्स (Cycling Exercise for Six Pack Abs)

अगर आप सिक्स पैक एब्स जल्दी बनाना चाहते है और कई एक्सरसाइज करके थक गए है फिर भी कोई खास रिजल्ट नहीं मिला है तो ऐसे में आप इस एक्सरसाइज को चुन सकते है। सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए साइकिलिंग सबसे अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। इसे करना भी बहुत ही आसान है और जब भी आप फ्री रहे इसे कर सकते है। 

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले आप मैट पर जाकर पीट के बल लेट जाए और फिर आपने दोनों हाथों को अपने सिर के पीछे कर अपने सिर को उठाए। इसके साथ आप अपने घुटनों को भी मोड़े और उसे सीने तक लेकर आए। इस पोजिशन में होकर साइकल चलाने की तरह अपने पैरो पर चलाए और करीब 10 मिनट तक ऐसे ही करते रहे। इससे आपके सिक्स पैक एब्स जल्दी बन जाएंगे।

2. हील क्रंच करने की डालें आदत (Heal Crunch Exercise for Six Pack Abs)

सिक्स पैक एब्स को बनाने के लिए भी यह एक्सरसाइज बहुत ही जरूरी होता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले आप पीठ के बल लेट जाए और फिर पैरों को मोड लें। पैरों को मोड़ते वक्त इस बात का ध्यान रखें की आपके तलवे जमीन पर टिके हो। अब दोनों हाथों को सिर के पीछे लेकर जाएं और सिर को सहारा देते हुए बॉडी को बैलेंस करें। ऐसा करने के बाद आप सिर को मोड़े हुए पैरों के घुटनों की तरफ लेकर जाए।

इस बात का ध्यान रखें की जब आप यह एक्सरसाइज कर रहे है उस वक्त आपके दोनों हाथ आपके सिर के पीछे होने चाहिए। जितना हो सके आप दिन में यह एक्सरसाएज को किया करें। इससे आपके सिक्स पैक एब्स जल्दी बनेंगे। 

3. वर्टिकल लेग क्रंच से बनेता है सिक्स पैक एब्स (Vertical Leg Crunch Exercise for Six Pack Abs)

वर्टिकल लेग क्रंच को भी सिक्स पैक एब्स के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे आपको जल्दी और अच्छे परिणाम देखने को मिलते है। यह आपके शरीर को फ्लेक्सीबल बनाए रखता है। 

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और फिर अपने पैरों को ऊपर उठाकर 90 डिग्री का कोण बनाएं। इसके बाद अपने सीने से पैरों को छुएं। यह एक्सरसाइज करते समय यह ध्यान रहे की आप अपने दोनों हाथों को अपने सिर के पीछे किए हुए है। जानकारों का कहना है कि दिन में जितना हो सके, इस एक्सरसाइज को किया करें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: how to make six pack abs at home Six Pack Abs kaise banaye health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे