लाइव न्यूज़ :

दाद का घरेलू उपचार : दाद खुजली से जल्दी आराम पाने के लिए आजमाएं ये 10 घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: March 17, 2021 13:04 IST

दाद का इलाज करना बहुत जरूरी है वरना यह पूरे शरीर में फैलने लगता है

Open in App
ठळक मुद्देसमस्या गंभीर होने पर डॉक्टर को दिखाएंइसक सही समय पर इलाज जरूरी हैघर में मौजूद कुछ चीजों से मिल सकती है राहत

दाद त्वचा पर होने वाला संक्रमण है। इससे त्वचा पर गोल आकार में छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं, जिसस पर तेज खुजली और जलन होने लगती है। इनको अनदेखा करने पर यह बढ़ने लगती है और शरीर के बाकी हिस्सों पर भी फैलनी शुरू हो जाती है। 

वैसे तो इसका डॉक्टरी इलाज करवाना बहुत जरूरी है लेकिन घरेलू तरीके से भी इस परेशानी से निजात पाई जा सकती है। हम आपको दाद के कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनके जरिये आप इस समस्या से काफी हद तक राहत पा सकते हैं।

जैतून का तेलजैतून के तेल में हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे दाद वाले हिस्से पर 5-6 घंटे तक लगाकर रखें। इसका इस्तेमाल दिन में 2 बार करें। लगातार 1 हफ्ते तक यह तरीका अपनाने से दाद ठीक हो जाएगी।

हल्दी हल्दी में एंटी इंफ्लामेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। हल्दी पाउडर को लेके इसमें पानी मिला ले और इसका पेस्ट बना ले, और इसके बाद इसे दाद खाज खुजली वाले स्थान पर लगाएं। 

लहसूनलहसून सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी पाए जाते हैं। लहसुन के पेस्ट को दाद पर लगा कर कपड़े से बांध लें। इसे सोने से पहले इस्तेमाल करें, आपको आराम मिलेगा।

सेब का सिरकासेब के सिरका दाद खाज खुजली में बहुत ही असरदायक घरेलू उपचार है। इसमें एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। खाज-खुजली को ठीक करने के लिए सेब के सिरके को एक रूई में भिगोकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं।

अजवायनअजवायन का उपयोग बहुत उपयोगी होता है दाद के इलाज में। अजवाइन को पानी में मिला ले और फिर इस पानी से अपने दाद को धो ले। गर्म पानी ले और उसमे अजवाइन को पीस कर एक पेस्ट बना ले और फिर बाद में एक सप्ताह तक इसका लेप लगाये।

कच्चा पपीताकच्चे पपीते के इस्तेमाल से सूजन,जलन को बहुत आराम मिलता है। पपीते के पेस्ट को दाद पर लगा कर बीस मिनट बाद गर्म पानी से धो लें। यह हर तरह के फंगस को नष्ट कर सकता है।

नीमनीम के पत्ते दाद के उपचार में भी उपयोगी होते हैं। इसके प्रयोग के लिए नीम के पत्तों को पानी में उबाल कर उससे रोजाना नहाने से दाद में आराम मिलता है। इसका कारण यह है कि नीम के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं।  

नींबूअपने आयुर्वेदिक गुणों के कारण बहुत विख्यात है इसलिए दिन में चार दाद पर खुजली करें और उस पर नींबू का रस लगाएं। इस उपाय में थोडी सी जलन तो अवश्य होगी, लेकिन ये बहुत कारगर उपाय है और इससे दाद पूरी तरह खत्म कर सकता है। 

टी ट्री ऑयलइसमें एंटीफंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो फंगल और त्वचा संक्रमण के इलाज में बेहद प्रभावी हो सकता है। इसे कॉटन बॉल के जरिये प्रभावित हिस्से पर लगाएं. प्रति दिन दो या तीन बार प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।

नारियल का तेलनारियल तेल में माइक्रोबियल और एंटीफंगल दोनों गुण होते हैं जो दाद के संक्रमण का इलाज करने में मदद कर सकते हैं। यह कैंडिडा जैसे दाद और अन्य कवक के साथ संक्रमण के लिए एक अत्यंत प्रभावी घरेलू उपाय है।  

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब