जोड़ों में दर्द की समस्या आम हो गई है। अब सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, युवा भी इसका शिकार हो रहे हैं। कंधों, घुटनों, कोहनी और उंगलियों के जोड़ो में दर्द कई वजहों से हो सकता है। वैसे तो लोग जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं, लेकिन हम आपको इस दर्द से मुक्ति दिलाने के लिए कुछ आसान व घरेलू उपाय बता रहे हैं।
जोड़ों में दर्द के कारण
जोड़ों में दर्द कई कारणों से हो सकता है जैसे ऑस्टियोआर्थराइटिस, रूमेटोइड गठिया, गठिया, बर्साइटिस, टेंडिनाइटिस या तनाव, चोट जो जोड़ों के आसपास लिगामेंट को प्रभावित करती है। यह शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है, लेकिन विशेष रूप से यह घुटनों, कंधे और कूल्हों को प्रभावित करता है।
जोड़ों में दर्द के लक्षण
जोड़ों के दर्द के लक्षणों में जोड़ों के आसपास लालिमा, जोड़ों में सूजन, जोड़ों में कोमलता, गर्मी का अहसास होना, लंगड़ा कर चलना, जोड़ों में जकड़न महसूस होना, जोड़ों में कठोरता महसूस होना और कमजोरी आदि शामिल हैं।
घुटनों के दर्द का इलाज
अदरकजोड़ों के दर्द से आराम पाने के लिए अदरक कमाल का मसाला है। इसके लिए सूखे अदरक को पीसकर पाउडर बना लें। अदरक पाउडर में छह चम्मच जीरा का पाउडर और तीन चम्मच काली मिर्च का पाउडर मिक्स करें। रोजाना आधा चम्मच पाउडर को पानी के साथ सेवन करें। ऐसा प्रतिदिन दिन में तीन बार सेवन करने से आपको आराम मिल सकता है।
कैल्शियम और विटामिन डी विटामिन डी के जरिए जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। शरीर में इसकी कमी होने पर जोड़ों में अधिक चोट लगने का खतरा होता है। कैल्शियम के साथ विटामिन डी लेना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। यह सूजन को भी कम कर सकता है और हड्डियों को मजबूत बना सकता है।
सेब का सिरकाऐसा मान जाता है कि सेब के सिरके में मैग्निशियम, कैल्शियम, पोटेशियम और फास्फोरस मौजूद होता है। इसके उपयोग से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। यह जोड़ों से यूरिक एसिड की अधिकता को कम करने में मदद करता है। इसके लिए कप में गुनगुना पानी लें और इसमें एक चम्मच विनेगर और एक चम्मच शहद मिलाएं। अब इसे सुबह खाली पेट प्रतिदिन पीने इस से जल्द ही राहत मिलेगी।
घुटने में दर्द का घरेलू उपचार
फिश ऑयलफिश ऑयल का इस्तेमाल करें ऐसा माना जाता है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड से लाभ होता है क्योंकि इससे सूजन कम होती है। इसके लिए आप मछली और बादाम और अन्य ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप ओमेगा-3 फैटी एसिड कैप्सूल भी ले सकते हैं लेकिन डॉक्टर की सलाह पर।
हल्दीहल्दी के प्रति दिन सेवन करने से सूजन कम हो सकती है। गठिया से होने वाले सूजन पर भी असरदार है। हल्दी की जो कैप्सूल आती है वह 500 एमजी या 1000 की ले सकते हैं। आप हल्दी का जूस भी पी सकते हैं। इसके अलावा गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी डालकर सोने से पहले प्रतिदिन पिएं। इससे गठिया रोग से राहत मिलेगी।
जोड़ों का दर्द कैसे ठीक करें
गर्म और ठंडी सिकाई पुराने दर्द से राहत पाने के लिए किसी भी तरह की सिकाई करने से पहले सावधानी जरूरी है। कुछ स्थितियां हैं जहां आपके शरीर को गर्म करने के लिए मना किया जाता है जिसमें गर्म पानी से नहाना और मालिश शामिल है। यही बात ठंडी सिकाई के लिए भी लागू है। इसके अलावा यदि ठंड का मौसम है या हवा चल रही है, तो गर्म कपड़े पहनना न भूलें।
सरसों तेलगठिया रोग में सरसों तेल की मालिश अच्छी होती है। इससे जकड़न और दर्द दोनों से राहत मिलता है। यह प्राकृतिक उपचार है। जिसके खून का संचार भी अधिक होता है। इसके लिए सरसों तेल को हल्का गुनगुना करके इसे दर्द वाले हिस्से पर मसाज करें। आप चाहे तो इस में प्याज का रस भी मिला सकते हैं।
जोड़ों का दर्द कैसे दूर करें
एंटीऑक्सिडेंट डाइटएंटीऑक्सिडेंट से भरपूर डाइट लेने से आपको इस तरह के दर्द से आराम मिल सकता है। कुछ खाद्य पदार्थ हैं, जिनका आप नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं जिसमें मछली, जैतून का तेल, फल, सब्जियां और रोज टी शामिल है। इनमें वो सभी तत्व पाए जाते हैं, जो सूजन से लड़ते हैं।
सेंधा नमकसेंधा नमक में मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। शरीर में पीएच लेवल का संतुलित होना बहुत जरूरी होता है क्योंकि हाई एसिडिटी से गठिया जैसे रोग को बढ़ावा मिलता है। इसके लिए आधा कप गुनगुने पानी में एक छोटी चम्मच सेंधा नमक और उतनी ही मात्रा में नींबू का रस को अच्छी तरह मिलाकर रात को सोने से पहले पियें।
दालचीनीदालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। जिससे यह गठिया के दर्द को जल्द दूर करने में मददगार होती है। इसके लिए एक कप गुनगुने पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाएं। अब प्रतिदिन सुबह खाली पेट पिएं। ऐसा प्रतिदिन सेवन करने से गठिया के दर्द से राहत मिलती है।