लाइव न्यूज़ :

लिवर की सूजन का इलाज : लिवर की सूजन कैसे कम करें, लिवर सूजन कम करने और मजबूत बनाने के 8 आयुर्वेदिक उपाय

By उस्मान | Updated: February 22, 2021 10:22 IST

लिवर की सूजन यानी फैटी लिवर की समस्या से राहत पाने के लिए इन उपायों को आजमाकर देखें

Open in App
ठळक मुद्देअधिक शराब इसका बड़ा कारणलिवर को साफ रखना बहुत जरूरी हैघर में मौजूद है लिवर की सूजन का इलाज

लिवर की कोशिकाओं में बहुत ज्यादा फैट जमने से फैटी लिवर की समस्या होती है जिसे लिवर की सूजन भी कहा जाता है। कोशिकाओं में फैट की मात्रा कम ही होती है, अगर इसमें 5% से अधिक फैट है, तो यह फैटी लिवर माना जाता है। बहुत अधिक शराब पीना फैटी लिवर का सबसे बड़ा कारण है।

कई बार खराब खानपान से लिवर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते है जिससे लिवर को सामान्य से अधिक कार्य करना पड़ता है। इससे लिवर में सूजन आ जाती है। इस स्थिति में तुरंत उपचार की जरूरत होती है। 

लिवर की सूजन के कारण

वैसे तो लिवर में सूजन के लिए शराब को जिम्मेदार माना जात है लेकिन कई और भी कारक है जिससे यह समस्या हो सकती है। इनमें मोटापा, पेट के बढ़ता वजन, इंसुलिन रेजिस्टेंस, रिफाइंड कार्ब का अधिक सेवन, मीठे पेय पदार्थ, पेट खराब रहना आदि शामिल हैं। 

लिवर की सूजन के लक्षण

फैटी लीवर के लक्षण के कई संकेत और लक्षण हैं, हालांकि ये सभी मौजूद नहीं हो सकते हैं। इनमें थकान और कमजोरी, पेट में दर्द, इंसुलिन बढ़ना, ट्राइग्लिसराइड बढ़ना, भूख में कमी, उल्टी और आंखों और त्वचा का पीला पड़ना आदि शामिल हैं।

लिवर की सूजन की सूजन कैसे कम करें

ग्रीन टीग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो लिवर में सूजन को कम करने में मदद कर साते हैं। फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे लोगों को दिन में कम से कम 2 बार ग्रीन टी पीनी चाहिए। साथ ही इससे अन्य बीमारियों का खतरा भी कम होगा।

मिल्क थिस्लमिल्क थिस्ल एक तरह का पौधा होता है। जिसमें बैगनी रंग के फूल लगे होते हैं। इसका प्रयोग औषधियां बनाने में होता है। मैरीलैंड मेडिकल सेंटर यूनिवर्सिटी के अनुसार मिल्क थिस्ल से लिवर और पिताशय के इलाज का पुराना इतिहास रहा है। कुछ सामान्य परिस्थितियों में मिल्क थिस्ल से लीवर के साथ-साथ हेपेटाइटिस, पथरी और सिरोसिस का भी इलाज किया जा सकता है।

लिवर की सूजन में क्या खाएं, क्या नहीं

हल्दीहल्दी औषधीय गुणों का भंडार है जो शरीर में मौजूद विषैले पर्दाथों को बाहर निकालने में मदद कर सकती है। इसमें लिवर की सूजन को कम करने के गुण होते हैं। आप हल्दी को सब्जी में खाने के साथ पानी या दूध में मिलाकर भी पी सकते हैं।

कॉफीकॉफी में भारी मात्रा में क्लोरोजेनिक एसिड पाया जाता है, जो फैटी लिवर की समस्या को दूर करता है। मगर सुबह खाली पेटट इसका सेवन करने से बचें। इससे थकान और तनाव भी कम होता है। 

लहसुनलहसुन लगभग हर किसी के खाने का हिस्सा होता है। यदि आप नहीं खाते हैं और लीवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आप लहसुन का उपयोग शुरू कर सकते हैं। यह लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है क्योंकि लहसुन में हैपेटॉप्रोटेक्टिव का गुण पाया जाता है जो कि लीवर की कार्य क्षमता को बढ़ाता है।

लिवर की सूजन कम करने के उपाय

एक्सरसाइजएक्सरसाइज कई रोगों को दूर करने के लिए मददगार होता है। आप एक्सरसाइज के माध्यम से भी लिवर फैट को कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी दिनचर्या के साथ-साथ जीवन शैली में भी कुछ परिवर्तन करने होंगे। साथ ही ख्याल रखें कि अचानक से अधिक एक्सरसाइज ना करें। पहले कम प्रभाव वाले एक्सरसाइज की शुरुआत करें और धीरे-धीरे एक्सरसाइज की गति बढ़ाएं।  

सेब का सिरकाएक गिलास पानी में एक चम्मच एप्‍पल साइडर सिरका एवं शहद मिला कर दिन में दो से तीन बार लें। यह बॉडी में मौजूद टॉक्सिन को निकालने में हेल्‍प करता हैं। जिससे आपका लिवर हेल्‍दी रहता है। खाना खाने से पहले सेब का सिरका पीने से फॅट कम होती है।

डाइट प्लानफैटी लीवर के लिए डाइट प्लान यदि आप फैटी लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं, तो आपको जटिलताओं व जोखिम को कम करने के लिए फल, सब्जियां, फलियां, और साबुत अनाज सहित पौधे आधारित खाद्य पदार्थों से भरपूर चीजों का सेवन करें। रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की खपत को सीमित करें, जैसे कि मिठाई, सफेद चावल, सफेद रोटी, अन्य परिष्कृत अनाज आदि। सैचुरेटेड फैट जैसे लाल मांस और कई अन्य पशु उत्पाद न खायें। शराब से बचें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब