लाइव न्यूज़ :

वजन बढ़ाने के तरीके : अब कोई नहीं कहेगा 'सूखा पापड़', मोटा होने के लिए 8 घरेलू उपाय अपनाएं

By उस्मान | Updated: January 4, 2021 11:29 IST

मोटा होने के लिए क्या खाना चाहिए : एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए जंक फूड़ जैसे अन्हेल्दी फूड का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देडाइट में बदलाव करके आसानी से बढाया जा सकता है वजनअन्हेल्दी डाइट से बढ़ती है पेट की चर्बी डाइट के साथ फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी

बेशक मोटापा आज की सबसे बड़ी समस्या है लेकिन कुछ लोग अपने पतलेपन से भी परेशान हैं। यह वो लोग हैं जिन्हें लोग सूखा पापड़, हड्डियों का ढांचा और ना जाने किस-किस नाम से चिढ़ाते हैं। ऐसे लोगों के शरीर में कुछ भी खाया-पिया नहीं लगता है। 

अपने दुबले-पतले शरीर को हेल्दी बनाने के लिए ना जाने क्या-क्या नहीं करते हैं। अगर आप भी पतलेपन से छुटकारा पाकर मोटा होना चाहते हैं, तो आपको अपने खान-पान में बदलाव करना चाहिए। 

ध्यान रहे कि खाने-पीने का मतलब यह नहीं है कि आप जंक फूड या अन्य अन्हेल्दी चीजें खाने लग जाएं। इस तरह की चीजें मोटापा तो बढ़ाती हैं लेकिन वो अन्हेल्दी फैट होता है जो आपको कई बीमारियों का मरीज बना सकता है। 

आपको हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी फूड्स बता रहे हैं जिनके सेवन से आप एक संतुलित वजन पा सकते हैं और वो भी किसी नुकसान के।

साबुत अनाजवजन बढ़ाने के लिए साबुत अनाज खाना चाहिए। साबुत अनाज में कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साबुत अनाज में गेहूं, ज्‍वार बाजरा, मकई, जौ, ओट, कट्टू और पास्‍ता आदि हैं। साबुत अनाज में पिसे हुए अनाज की तुलना में ज्यादा कैलोरी और विटामिन होता है। साबुत अनाज को दूध के साथ भी लिया जा सकता है।

बादामबादाम खाने से तंत्रिकाओं का विकास होता है। साथ ही यह वजन बढ़ाने के लिए एक अच्छे विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप हर रोज बादाम खाएं तो शारीरिक कार्यों और तंत्रिकाओं में स्थिरता आयेगी और वजन बढ़ेगा।

गुड़-चना ऐसा कहा जाता है कि गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्‍शियम और फास्‍फोरस पाया जाता है। यह दोनों तत्‍व हड्डियों को मजबूती देने में बेहद मददगार हैं। अगर आप बहुत अधि‍क थकान या कमजोरी महसूस करते रहे हैं, तब भी गुड़ आपकी मदद कर सकता है। क्योंकि यह आपके शरीर में उर्जा के स्तर को बढ़ा देता है, और आपको थकान महसूस नहीं होती।

मूंगफलीमूंगफली स्वस्थ आहार का बेहतर विकल्प है। इसमें ज्या‍दा मात्रा में कैलोरी और वसा पाया जाता है। लडके मूंगफली को हर प्रकार से प्रयोग कर सकते हैं। लंच और डिनर के बाद भी मूंगफली खाया जा सकता है। इसके प्रयोग से पेट तो नही भरता लेकिन शरीर को ज्यादा मात्रा में कैलोरी और वसा मिलती है।

खजूर और केला खजूर बहुत मीठा फल होता है। बहुत से लोग खजूर के गुणों को नहीं जानते हैं। आपको बता दें कि खजूर में विटामिन और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। सुबह कुछ खजूर और केले का शेक पीने से शरीर को ताकत मिलती है और चेहरे की सुंदरता भी बढ़ने लगती है।

अखरोटवजन बढ़ाने के लिए अखरोट अच्‍छा प्राकृतिक सप्‍लीमेंट है। अखरोट में आवश्यक मोनोअनसेचुरेटेड फैट होता है जो स्वस्थ कैलोरी को उच्च मात्रा में प्रदान करता है। नियमित रूप से यदि 20 ग्राम अखरोट खाया जाये तो वजन तेजी से बढ़ता है।

नारियल का दूधयह आहार तेलों का भरपूर स्रोत होता है। नारियल का दूध भोजन के लिए अच्छा तथा स्वादिष्‍ट जायके के लिए जाना जाता है। नारियल के दूध में भोजन पकाकर खाने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ेगी।

अंडाअंडे में भरपूर मात्रा में विटामिन और प्रोटीन होता है। इसे खाने से मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं। अंडे का प्रयोग ब्रेकफास्ट में दूध और जूस के साथ किया जा सकता है। इसके अलाव अंडे को काटकर सैंडविच और बर्गर में डालकर खाएं, इससे वजन आसानी से बढ़ेगा।

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब