लाइव न्यूज़ :

बच्चों में अस्थमा का एक यह भी है बड़ा कारण, बच्चों में अस्थमा के लक्षण और कंट्रोल करने के तरीके

By भाषा | Updated: November 27, 2018 15:21 IST

अस्थमा या दमा श्वसन तंत्र की बीमारी है जिसके कारण सांस लेना मुश्किल हो जाता है। दुर्भाग्य से इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। सिर्फ सही देखभाल के जरिए इसे कंट्रोल किया जा सकता है। यह खतरनाक बीमारी सिर्फ बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों कि भी अपनी चपेट में ले सकती है।

Open in App

अस्थमा या दमा श्वसन तंत्र की बीमारी है जिसके कारण सांस लेना मुश्किल हो जाता है। दुर्भाग्य से इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। सिर्फ सही देखभाल के जरिए इसे कंट्रोल किया जा सकता है। यह खतरनाक बीमारी सिर्फ बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों कि भी अपनी चपेट में ले सकती है। बच्चों में अस्थमा के कई कारण हैं लेकिन एक नए अध्ययन में पता चला है कि सही वजन हजारों बच्चों को अस्थमा जैसी बीमारियों से बचा सकता है।

अमेरिका के ड्यूक विश्विद्यालय ने अपने अध्ययन के लिए अमेरिका के पांच लाख से अधिक बच्चों के स्वास्थ्य आंकडों का विश्लेषण किया और पाया कि करीब एक चौथाई बच्चों (23 से 27 प्रतिशत) में अस्थमा के लिए मोटापा जिम्मेदार है। पीडिएट्रिक्स पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक दो से 17 वर्ष के बीच के कम से कम 10 प्रतिशत बच्चों के वजन यदि नियंत्रित होते तो वे बीमारी की चपेट में आने से बच सकते हैं।

ड्यूक विश्वविद्यालय के असोसिएट प्रोफेसर जेसन ई लांग कहते हैं, 'अस्थमा बच्चों में होने वाली क्रोनिक बीमारियों में अहम है और बचपन में वायरल संक्रमण तथा जीन संबंधी कुछ ऐसे कारण हैं जिन्हें होने से रोका नहीं जा सकता।' वह कहते हैं कि बचपन में अस्थमा होने के पीछे मोटापा एकमात्र कारण हो सकता है जिसे रोका भी जा सकता है। इससे पता चलता है कि बच्चों को किसी प्रकार की गतिविधि में लगाए रखना और उनका उचित वजन होना जरूरी है। 

बच्चों में अस्थमा के अन्य लक्षण-अगर बच्चे के नाक की एलर्जी है, तो आगे चलकर वो अस्थमा का रूप ले सकती है - साइनस और फ्लू के कारण भी बच्चों को अस्थमा हो सकता है- सिगरेट के धुएं से भी उन्हें अस्थमा हो सकता है - अगर पेरेंट्स को अस्थमा है, तो बच्चे को भी हो सकता है 

बच्चों में अस्थमा के लक्षण- लगातार खांसी आना- सांस छोड़ते समय आवाज आना - सांस में कमी - सीने में दर्द- घबराहट के साथ बच्चे का परेशान होना- हमेशा थकान महसूस होना

अस्थमा से पीड़ित बच्चे की ऐसे करें देखभाल- उसके कपड़ों को रोजाना गर्म पानी से धोयें- बच्चे को जानवरों से दूर रखें- उसे समय पर दवाएं दें- उसके पास हमेशा इन्हेलर रहे- रोजाना हल्की एक्सरसाइज करवाएं- बच्चे को धूल मिट्टी से बचाकर रखें

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब