लाइव न्यूज़ :

इस एक एक्सरसाइज से 1 घंटे में 1000 कैलोरी बर्न कर सकते हैं आप

By उस्मान | Updated: September 13, 2018 16:56 IST

अगर आप मोटाप कम करने के लिए जिम में मोटी रकम खर्च कर रहे हैं, तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आप अपने घर पर ही एक खास एक्सरसाइज के जरिए कैलोरी बर्न कर सकते हैं। 

Open in App

मोटापा एक गंभीर समस्या है और इससे आपको कई बड़ी समस्याएं हो सकती हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार मोटापे से पीड़ितों को डायबिटीज, कैंसर और दिल से जुड़ी समस्याएं होने का अधिक खतरा होता है। अगर आप मोटाप कम करने के लिए जिम में मोटी रकम खर्च कर रहे हैं, तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आप अपने घर पर ही एक खास एक्सरसाइज के जरिए कैलोरी बर्न कर सकते हैं। 

एक घंटे में 1000 कैलोरी बर्न करना किसी सपने से कम नहीं है। जाहिर है एक घंटा एक्सरसाइज करने के मतलब है भूख का तीन गुना बढ़ना। जब आप ज्यादा खाएंगे तो वजन घटने की बजाय तेजी से बढ़ने लग जाएगा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपके लिए यह काम नामुमकिन है। कुछ एक्सरसाइज हैं जिनके जरिए आप एक घंटे में एक हजार कैलोरी बर्न कर सकते हैं। फिटनेस एक्सपर्ट इमरान खान आपको बता रहे हैं।  

इस बात का रखें ध्यानइमरान के अनुसार, आप एरोबिक से लेकर कार्डियो जैसे हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग करके एक घंटे में एक हजार कैलोरी बर्न कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक शोर्ट पीरियड में हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज करनी चाहिए और उसके बाद 30 सेकंड का रेस्ट करना चाहिए। इसके बाद उसको रिपीट करना चाहिए। इससे आपको जिम छोड़ने के बाद भी लंबे समय तक कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। 

रोप जम्पिंग रोप जम्पिंग रनिंग जैसा ही है। यह एक ऐसी एक्ससाइज है जिससे पूरे शरीर पर काम होता है। इस एक्सरसाइज के जरिए आपको एक घंटे में 750-1047 कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि इसमें आपका रेस्ट टाइम भी शामिल है। ध्यान रहे कि आपको इस एक्सरसाइज को बहुत धीमी गति से नहीं करना है। 

टॅग्स :फिटनेस टिप्सवजन घटाएंहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब