लाइव न्यूज़ :

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, बीमारियों से लड़ने की क्षमता मजबूत होगी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 13, 2024 13:23 IST

How to boost immunity: कई बार जाने-अनजाने में की गई बेहद साधारण सी दिखने वाली कुछ गलतियां भी इम्यून सिस्टम को कमजोर बना देती हैं और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लिहाजा अपनी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी है कि खान-पान का ध्यान दिया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देरोजाना के खाने में ताजे फल और सब्जियों का इस्तेमाल करेंहल्दी वाला दूध पीने के हैं कई फायदेरोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है लहसुन

How to boost immunity: शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता तमाम बीमारियों से लड़ने में आपको सक्षम बनाती है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है वह बीमारियों की गिरफ्त में जल्दी आते हैं। कोविड महामारी के समय आपने भी इम्यूनिटी शब्द खूब सुना होगा। लेकिन आखिर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई कैसे जाए। क्या सामान्य जीवनशैली के साथ भी ऐसा किया जा सकता है या इसके लिए कुछ खास उपाय करने होंगे। इस लेख हम आपको यही बताने जा रहे हैं। 

कई बार जाने-अनजाने में की गई बेहद साधारण सी दिखने वाली कुछ गलतियां भी इम्यून सिस्टम को कमजोर बना देती हैं और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लिहाजा अपनी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी है कि खान-पान का ध्यान दिया जाए। कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर बीमारियों से लड़ने की क्षमता मजबूत की जा सकती है।

रोजाना के खाने में ताजे फल और सब्जियों का इस्तेमाल

ताजे फल और सब्जियों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं और ये विभिन्‍न रोगों से शरीर को बचाते हैं। मौसमी फलों का सेवन बेहद लाभदायक है। कोशिश करें कि फल साबुत खाएं। यानी कि जूस बनाने के बजाय सीधे फल खाना ज्यादा लाभदायक है। हरी सब्जियां और सलाद को आहार में शामिल करें।

हल्दी वाला दूध पीने के हैं कई फायदे

हल्दी एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर होती है इसलिए इसे एक अच्छी इम्युनिटी बूस्टर माना जाता है। हल्दी दूध आपके पाचन तंत्र (digestive system) को भी मजबूत करने का काम करता है. इससे आपका पेट मजबूत होता है। हल्दी दूध पीने से शरीर में होने वाले किसी तरह की सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है।

रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है लहसुन

लहसुन का उपयोग औषधीय जड़ी बूटी के रूप में भी किया जाता है। यह औषधीय यौगिकों से भरपूर है और कई बीमारियों और स्थितियों को कम करने में सहायक है। लहसुन को एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर माना जाता है और इसमें पाए जाने वाले एलिसिन जैसे यौगिक प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में सहायक होते हैं। एंटीऑक्सिडेंट शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ाने में भूमिका निभाते हैं। इसलिए इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा होता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर लहसुन शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है।

विटामिन ए से भरपूर खाना खाएं

विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थ शरीर में रोगों से लड़ने वाले कोशिकाओं को बढ़ाते है। टमाटर, शकरकंद, गाजर, पपीता, ब्रोकोली, कद्दू, अंडे की जर्दी और पालक ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनमें विटामिन ए अच्छी मात्रा में पाया जाता है। 

अपने आहार में इन खाद्य पदार्थों को शामिल करने के अलावा, संतुलित आहार लेना और प्रतिदिन पर्याप्त ऊर्जा लेना अति आवश्यक है। साथ ही शारीरिक रूप से सक्रिय रहना भी बेहद जरूरी है। रोज आधे घंटे कसरत जरूर करें। अगर आप रोज व्यायम नहीं कर सकते तो कोशिश करें कि घर और ऑफिस में लिफ्ट की जगह सीढियों का प्रयोग करें। छोटी दूरियों के लिए पैदल चलना फायदेमंद है। सुबह का नाश्ता जरूर करें और पर्याप्त नींद लें।

(डिस्क्लेमर:  लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यह पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के संबंध में आपके किसी भी प्रश्न के लिए हमेशा अपने चिकित्सक या अन्य योग्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की सलाह लें लोकमत हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता।)

टॅग्स :फिटनेस टिप्सHealth and Family Welfare Servicesभोजनकोविड-19 इंडियाघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार