लाइव न्यूज़ :

कितने उपयोगी हैं टॉनिक? जानें एक्सपर्ट की राय...

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 24, 2018 10:29 IST

प्रोटीन की पूर्ति दूध, दही, पनीर, अंडा, मांस, मछली आदि से हो सकती है।

Open in App

‘डॉक्टर साहब, मैं  34 वर्षीय कामकाजी महिला हूं। मेरी समस्या यह है कि मुझे काफी कमजोरी महसूस होती है। थकान की वजह से न ऑफिस में काम करने का मन होता है, न घर पर। यही नहीं, लोग कहते हैं कि मेरा वजन भी पहले से घट गया है। कृपया आप कोई टॉनिक सीरप लिख दें ताकि उनका सेवन कर तंदुरुस्त हो सकूं।’

डॉक्टर ने महिला मरीज की बात ध्यान से सुनी तथा उसके खानपान और जीवनशैली के बारे में पूछा। डॉक्टर ने उससे कहा कि तुम्हें कोई भी टॉनिक, विटामिन लेने की आवश्यकता नहीं है। जरूरत है अपने डाइट में बदलाव लाने की। यदि भोजन से ही सभी जरूरी पोषक तत्व शरीर में मिल जाएं तो इससे अच्छी बात और कुछ नहीं है। वैसे भी टॉनिक की बोतल या विटामिन की गोली भोजन का विकल्प नहीं है।

यदि आपको तंदुरुस्त रहना है तो भरपेट पौष्टिक आहार लें। सवेरे का नाश्ता भी हैल्दी होना चाहिए। टॉनिक पर पैसा खर्च करने की बजाय आप मौसमी फलों, ताजा सब्जियों का सेवन करें इनसे सभी आवश्यक खनिज लवण, विटामिन की पूर्ति हो सकती है।

प्रोटीन की पूर्ति दूध, दही, पनीर, अंडा, मांस, मछली आदि से हो सकती है। काबरेहाइड्रेट गेहूं, मक्का व अन्य अन्य अनाज, आलू, गुड़, चीनी आदि से मिलता है। वसा या चिकनाई घी, तेल, मक्खन आदि से मिलती है। विटामिन हरी पत्तेदार  सब्जियां, फल, दूध आदि से मिलते हैं। आयोडीन के लिए आयोडीनयुक्त नमक का सेवन करें।

कैल्शियम के लिए फल, सब्जियां, दूध आदि लें। लोह तत्व लिए गुड़, भूने हुए गीले चने, हरी पत्तेदार सब्जियां, गेहूं, अंकुरित दालें, मांस आदि का सेवन करें।

यह न सोचें कि रोजाना दो चम्मच टॉनिक या चार गोली विटामिन्स की लेने से शरीर में ताकत आ जाएगी या वह बलशाली हो जाएगा। इसकी बजाय अपने भोजन में अनाज, चावल, दाल व सब्जी का समावेश करना चाहिए। दूध और इससे बने पदार्थ जैसे दही, लस्सी, मक्खन, पनीर का भी सेवन करना चाहिए।

डॉक्टर ने उसे समझाया कि किसी बीमारी विशेष में टॉनिक या विटामिन देने पड़ते हैं। वह सीमित अवधि के लिए। इसके पूर्व जांच की जाती है कि मरीज को किस विटामिन या खनिज  की कमी है। बिना किसी बीमारी के टॉनिक का सेवन ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें: सिर्फ जंक फूड्स से नहीं, फिनाइल जैसी सफाई की चीजों से भी बढ़ता है बच्चों का वजन

कई लोग डॉक्टर की सलाह के बगैर अपने मन से विटामिन्स की गोलियां या टॉनिक का सीरप लेते हैं, जो ठीक नहीं है। कुछ लोग तो बिना जरूरत के लंबे समय तक इसे लेते रहते हैं। लेकिन कभी-कभी इनका शरीर पर बुरा असर भी पड़ता है। 

- डॉ. विनोद गुप्ता

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब