लाइव न्यूज़ :

बुढ़ापे में करें ये आसान एक्सरसाइज, दिल रहेगा जवां

By IANS | Updated: January 9, 2018 18:24 IST

व्यायाम से सबसे ज्यादा लाभ उठाने के लिए इसे 65 साल की उम्र से पहले से ही शुरू कर देना चाहिए

Open in App

अगर सही तरीके से पर्याप्त व्यायाम किया जाए तो उससे बुढ़ापे की वजह से कमजोर पड़ा दिल दुबारा चुस्त-दुरुस्त हो सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इससे भविष्य में दिल के विफल होने के जोखिम से भी बचाव होगा। व्यायाम से सबसे ज्यादा लाभ उठाने के लिए इसे 65 साल की उम्र से पहले से ही शुरू कर देना चाहिए, जब दिल में इतनी लोचता बरकरार होती है कि उसे वापस ठीक किया जा सके।

पहले के एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया था कि व्यायाम सप्ताह में चार से पांच बार किया जाना चाहिए। शोध के सह-लेखक और यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास साउथवेस्टर्न मेडिकल सेंटर के प्रोफेसर व संस्थान के निदेशक बेंजामिन लीवाइन ने कहा, "हमारे दल द्वारा किए गए पिछले पांच सालों में किए गए अध्ययनों की श्रृंखला से पता चलता है कि व्यायाम का 'खुराक' ही जीवन के लिए मेरा नुस्खा है।"

अध्ययन की रिपोर्ट सर्कुलेशन नामक पत्रिका में प्रकाशित हुई है। शोध के दौरान प्रतिभागियों को दो अलग-अलग समूहों में बांटा गया। लगातार दो सालों को एक समूह को कसरत करने तथा दूसरे समूह को योग व बैलेंस ट्रेनिंग करने को कहा गया तथा उनका लगातार पर्यवेक्षण किया गया। इनमें से जिस समूह ने व्यायाम किया था उनमें व्यायाम के दौरान ऑक्सीजन खींचने में 18 फीसदी सुधार दर्ज किया गया, साथ ही हृदय की लोचता में 25 फीसदी सुधार दर्ज किया गया। 

उम्र बढ़ने के साथ दिल की मांसपेशियां कठोर हो जाती है, जो ऑक्सीजन से भरपूर रक्त शरीर को पहुंचाती है। शोधकर्ताओं ने समझाया, "जब दिल की मांसपेशियां कठोर हो जाती हैं, तो आपको उच्च रक्तचाप की समस्या होती है, क्योंकि दिल के कक्ष में रक्त सही मात्रा में भर नहीं पाता। इसके सबसे गंभीर रूप में दिल के कक्ष से रक्त फेफड़े में वापस आ सकता है। यही वह वक्त होता है, जब हार्ट फेल होने लगता है।"

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब