लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य: वायरल फीवर से बचने के लिए बेहद काम के हैं ये घरेलू नुस्खे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2021 15:17 IST

वायरल बुखार के भले ही सामान्य लक्षण दिखें, लेकिन कईबार नजरअंदाज करने पर यह गंभीर रूप भी ले लेता है। ऐसे में वायरल फीवर के लक्षण जानकर इसका तत्काल इलाज करवाना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देवायरल फीवर की शुरूआत सामान्य बुखार से ही होती है। थकान, मांस-पेशियों में दर्द, तेज बुखार, खांसी, जोड़ों में दर्द, दस्त, खांसी, त्वचा में लाल निशान, गले एवं सिर में दर्द आदि हैं लक्षणइसे नजरअंदाज करने पर यह गंभीर रूप भी ले लेता है। ऐसे में वायरल फीवर के लक्षण जानकर इसका तत्काल इलाज करें।

जब भी मौसम में परिवर्तन होता है, तब संक्रमण रोग हावी हो जाते हैं और इन्हीं रोगों में से एक वायरल फीवर भी है। यूं तो वायरल फीवर के लक्षण सामान्य बुखार के समान ही होते हैं लेकिन आपको इसे हल्के में कतई नहीं लेना चाहिए। यह बुखार भले ही सामान्य दिखे, लेकिन कईबार नजरअंदाज करने पर गंभीर रूप भी ले लेता है। ऐसे में वायरल फीवर के लक्षण जानकर इसका तत्काल इलाज करवाना चाहिए या आप स्वयं ही कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इसका इलाज कर सकते हैं।

वायरल फीवर के लक्षण

वायरल फीवर की शुरूआत सामान्य बुखार से ही होती है। इसमें आपको थकान, मांस-पेशियों में दर्द, तेज बुखार, खांसी, जोड़ों में दर्द, दस्त, खांसी, त्वचा में लाल निशान, गले एवं सिर में दर्द, आंखों में जलन, शरीर में ऐंठन जैसे अनुभव होते हैं।  

वायरल फीवर के घरेलू नुस्खे

1. यह संक्रमण रोग है। इसलिए भीड़-भाड़ में जाते समय मास्क जरूर पहनें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। ऐसी चीजों का सेवन करें जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो। रोग हो जानें पर दूसरों से बात करते समय भी मास्क पहनें, ताकि यह दूसरों तक न फैले। 

2. बारिश के पानी से जरूर बचें। गीले बाल या गीले कपड़ों के साथ ए. सी. में बिल्कुल भी न बैठें। रात को सोने से पहले हल्दीयुक्त दूध का सेवन करें। इससे आपकी इम्युनिटी पॉवर मजबूत होगी। गले को आराम देने के लिए गुनगुन पानी से गरारे करते रहें। 

3. बाहर के खाने से परहेज करें। घर का बना हुआ शुद्ध और ताजा भोजन करें। सब्जियों को पकाने से पहले उसे अच्छी तरह से नमक के गर्म पानी से जरूर धोएं। घर, बिस्तर, शौचालाय की साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। मच्छर हैं तो सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।

4. तुलसी के पत्ते का काढ़ा, धनिया चाय, मेथी का पानी पीयें। ये वायरल फीवर में सबसे उत्तम देशी इलाज हैं। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। धनिया के बीज में पॉयथोन्यूटियंटस होते हैं जो कि शरीर को विटामिन्स प्रदान करते हैं। तुलसी के पत्ते को चबा सकते हैं।

5. यदि इन उपरोक्त उपाय से आपका बुखार न उतरे तो आपको इस स्थिति में तुरंत डॉक्टरी सलाह अवश्य ही लेनी चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब